Wednesday, October 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsधन-धान्य कृषि योजना में दंतेवाड़ा को राष्ट्रीय सम्मान, CM साय ने दी...

धन-धान्य कृषि योजना में दंतेवाड़ा को राष्ट्रीय सम्मान, CM साय ने दी बधाई

रायपुर:छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों और किसानों की उन्नति के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने जिले को ‘Certificate of Excellence’ से सम्मानित किया है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मान प्रदान किया

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह सम्मान प्रदान किया। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को बधाई दी है। यह सम्मान कृषि विकास और किसानों की प्रगति के लिए किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

सम्मान छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गर्व का विषय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि दंतेवाड़ा जिले को प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत मिला यह राष्ट्रीय सम्मान छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में प्रशासनिक टीम, कृषि विभाग और हमारे मेहनतकश किसानों ने जिस लगन से कृषि विकास, फसल विविधीकरण और आजीविका संवर्धन के लिए कार्य किया है, उसी का परिणाम यह राष्ट्रीय मान्यता है। राज्य सरकार किसानों को सशक्त बनाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व को मिली पहचान

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में जिले में कृषि विकास और किसान कल्याण से जुड़े प्रयासों को लगातार गति दी जा रही है। यह सम्मान कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने, किसानों की प्रगति सुनिश्चित करने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों का परिणाम है।

ये भी पढ़ें: 7,045 मीटर ऊंचे माउंट मुकुट ईस्ट पर भारतीय तटरक्षक बल की ऐतिहासिक फतह, सीएम धामी ने पर्वतारोहण दल का किया स्वागत

योजना का महत्व

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का मुख्य उद्देश्य कृषि उत्पादकता में वृद्धि करना, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करना और किसानों को बेहतर कृषि संसाधन उपलब्ध कराना है। जनजातीय बहुल दंतेवाड़ा जिले के लिए यह उपलब्धि विशेष महत्व रखती है, जो ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में मददगार साबित होगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

11 to 17 October 2026
4 October to 10 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन