Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसज्जन वर्मा की कैलाश विजयवर्गीय को नसीहत, इस्तीफा देकर साथ आने का...

सज्जन वर्मा की कैलाश विजयवर्गीय को नसीहत, इस्तीफा देकर साथ आने का दिया न्योता

इंदौर: मध्य प्रदेश में इन दिनों अवैध नशे के कारोबार और कानून-व्यवस्था को लेकर पक्ष-विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी कड़ी में अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। सज्जन वर्मा ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी को नसीहत देते हुए कहा है कि वे सरकार से इस्तीफा देकर उनके साथ आ जाएं, ताकि दोनों मिलकर जनता की लड़ाई सड़क पर लड़ सकें।

सत्यनारायण सत्तन को बताया गुरु

हाल ही में विधानसभा-1 के भाजपा नेताओं और वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन द्वारा डीसीपी नरेंद्र रावत को अवैध नशा तस्करी के खिलाफ शिकायती आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई थी। इसी का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि सत्यनारायण सत्तन उनके गुरु हैं और उनकी जीभ पर सरस्वती विराजमान है। वे उनका बहुत सम्मान करते हैं, और अगर उन्होंने मोर्चा खोला है, तो इसके पीछे कोई गंभीर वजह जरूर होगी।

वर्मा ने आरोप लगाया कि सिर्फ विधानसभा-1 ही नहीं, बल्कि पूरा प्रदेश मादक पदार्थ और अवैध नशे की तस्करी का अड्डा बन चुका है। यहां तक कि अवैध रूप से शराब गुजरात तक भेजी जा रही है।

ये भी पढ़ें: भाजपा-कांग्रेस झड़प के बाद बाबूलाल मरांडी का तंज, बोले- कांग्रेस और कॉकरोच एक ही हैं

कैलाश मेरे अच्छे दोस्त हैं

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी पर तंज कसते हुए सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कैलाश उनके बहुत अच्छे मित्र हैं। उन्हें कमजोर करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। वर्मा ने मजाकिया और दो टूक अंदाज में कहा, मैं तो उनसे कहता हूं कि वे इस्तीफा दे दें और हमारे पास आ जाएं, हम दोनों एक और एक ग्यारह होकर जनता की लड़ाई लड़ेंगे। गाड़ी-घोड़े और घर की कमी थोड़ी है, जनता हमारे साथ है।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसा भी क्या काम करना, जिसके लिए अपना जमीर बेचना पड़े। अपने निर्धारित उसूलों और मूल्यों पर जीना चाहिए। सज्जन सिंह वर्मा के इस तीखे और अनोखे बयान के बाद अब इंदौर से लेकर प्रदेश की सियासत गर्माने के पूरे आसार बन गए हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन