Monday, November 9, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदीपावली आज: दीपों से जगमगाएंगे घर-आंगन और बाजार, जानिए लक्ष्मी पूजन का...

दीपावली आज: दीपों से जगमगाएंगे घर-आंगन और बाजार, जानिए लक्ष्मी पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त

भोपाल में शाम 6:05 से रात 8 बजे तक महालक्ष्मी पूजन का श्रेष्ठ समय | 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 को भाई दूज

भोपाल/उज्जैन। अंधकार पर प्रकाश और अभाव पर समृद्धि की कामना का महापर्व दीपावली आज पूरे मध्यप्रदेश में श्रद्धा, उल्लास और परंपरागत उत्साह के साथ मनाया जाएगा। अमावस्या की रात दीपों की रोशनी से घर-आंगन और बाजार रोशन होंगे। शुभ मुहूर्त में मां महालक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। बाजारों में दीपावली की रौनक छाई है और घरों में पूजन की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, भोपाल में महालक्ष्मी पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त शाम 6:05 से रात 8 बजे तक रहेगा।

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के शुभ मुहूर्त

पंडितों के अनुसार, चौघड़िया के हिसाब से दीपावली पर पूजन और शुभ कार्यों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित हैं।

  • सुबह 11:29 से दोपहर 12:10 बजे तक – अमृत चौघड़िया
  • दोपहर 1:34 से 2:57 बजे तक – शुभ चौघड़िया
  • शाम 5:45 से 7:21 बजे तक – शुभ चौघड़िया
  • शाम 7:22 से 8:58 बजे तक – अमृत चौघड़िया
  • रात 8:59 से 10:34 बजे तक – चल चौघड़िया

अति विशेष मुहूर्त: शाम 6:02 से रात 8 बजे तक।

व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए लग्न मुहूर्त

दुकान, फैक्ट्री, स्कूल, कॉलेज और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पूजन के लिए ये लग्न मुहूर्त बताए गए हैं।

  • सुबह 11:39 से दोपहर 1:26 बजे तक – मकर लग्न
  • शाम 4:30 से 6:10 बजे तक – मेष लग्न
  • रात 10:23 से 12:39 बजे तक – कर्क लग्न

घर और प्रतिष्ठानों में पूजन के लग्न

  • दोपहर 1:26 से 2:59 बजे तक – कुंभ लग्न
  • शाम 6:10 से 8:09 बजे तक – वृषभ लग्न
  • मध्यरात्रि 12:39 से 2:51 बजे तक – सिंह लग्न

भोपाल में स्थानीय गणना के अनुसार महालक्ष्मी पूजन का श्रेष्ठ समय शाम 6:05 से रात 8 बजे तक रहेगा।

10 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 11 को भाई दूज

पंचांग की गणना के अनुसार, 10 नवंबर, मंगलवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व मनाया जाएगा। गोवर्धन पूजा के लिए सुबह 6:40 से 8:50 बजे तक का समय शुभ बताया गया है। वहीं अन्नकूट पूजन का मुहूर्त दोपहर 3:46 से शाम 6:02 बजे तक रहेगा। इस दिन गोवर्धन पूजा, गौ-पूजन और परिक्रमा का विशेष धार्मिक महत्व है।

इसके अगले दिन 11 नवंबर, बुधवार को भाई दूज और यम द्वितीया मनाई जाएगी। इसी के साथ पांच दिवसीय दीपोत्सव का समापन होगा। भाई दूज पर बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करेंगी। इसके लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 1:10 से 3:20 बजे तक रहेगा। भोपाल में स्थानीय पंचांग के अनुसार तिलक का समय दोपहर 1:30 से 3:46 बजे तक बताया गया है।

10 नवंबर को गादी उठाने का मुहूर्त

कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा यानी मंगलवार, 10 नवंबर को गादी उठाने के लिए सुबह 10:47 से दोपहर 12:10 बजे तक का समय शुभ रहेगा। व्यापारी वर्ग इस मुहूर्त में परंपरानुसार गादी पूजन और नए वर्ष के कारोबारी कार्यों का शुभारंभ कर सकेगा।

 

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन