Wednesday, October 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsआलीराजपुर में सीएम का पुतला जलाना पड़ा महंगा, कांग्रेस नेता-नगर पालिका उपाध्यक्ष...

आलीराजपुर में सीएम का पुतला जलाना पड़ा महंगा, कांग्रेस नेता-नगर पालिका उपाध्यक्ष समेत 11 पर FIR दर्ज

आलीराजपुर:आलीराजपुर में बिजली और पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन अब पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला जलाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस नेता महेश पटेल, नगरपालिका उपाध्यक्ष साबिर बाबा समेत 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

11 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बिजली और पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस नेता महेश पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया था। अब इस मामले में कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223(B) के तहत 11 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: MP मंत्रालय में लेटलतीफी पर लगेगी लगाम: फेस रिकग्निशन से हाजिरी, 100 से ज्यादा CCTV कैमरों से होगी निगरानी

पुतला दहन का प्रयास किया

पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया बताया कि बिना सूचना के पुतला दहन का प्रयास किया गया था। मौके पर मौजूद पुलिस ने पुतले को छीन लिया। बिना सूचना के इस तरह के कार्यक्रम करने पर अपराध दर्ज किया गया है। आदिवासी विकास परिषद कांग्रेस के नेता महेश पटेल समेत 11 नामजद है। जिले में बिजली-पानी की समस्या से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब FIR तक पहुंच गया है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

11 to 17 October 2026
4 October to 10 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन