Wednesday, October 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदिल्ली पहुंचते ही अभिजीत दीपके पीएम मोदी पर भड़के, बोले-नरेंद्र मोदी डरपोक...

दिल्ली पहुंचते ही अभिजीत दीपके पीएम मोदी पर भड़के, बोले-नरेंद्र मोदी डरपोक तानाशाह

दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के संस्थापक और नेता अभिजीत दीपके नागपुर से दिल्ली पहुंच गए हैं। पार्टी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की जेल की सजा मिलने के बाद उनका यह दौरा चर्चा में है। दिल्ली पहुंचते ही दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।अभिजीत दीपके ने फ्लाइट से उतरने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सवाल उठाते हुए कहा,क्या आप डरपोक तानाशाह हो ? 

सीजेपी नेताओं को जेल भेजने पर भड़के अभिजीत

बता दें कि प्रतिबंधित दिल्ली जंतर-मंतर में बिना इजाजत जंतर-मंतर में घुसकर प्रदर्शन करने के कारण कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी (CJP) नेता सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की जेल की सजा मिली है। जबकि अजिंक्य शिंदे को एक साल का बॉन्ड भरवाने के बाद रिहा कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: TET पर शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह का बयान: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हो रही परीक्षा

अंग्रेजों के शासन काल की याद दिलाई

इसपर अभिजीत दीपके ने गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- मुझे आखिरी बार भारतीयों के सार्वजनिक स्थान पर तिरंगा लहराने के कारण जेल भेजे जाने की घटना औपनिवेशिक शासन के दौरान की याद है, जब विदेशी शासक हमें कमतर समझते थे और हमारे साथ वैसा ही व्यवहार करते थे। उन्होंने कहा क्या इस देश में तिरंगा फहराना जुर्म है? आशुतोष और सौरव को पांच दिन के लिए जेल भेजा गया है। क्यों? क्योंकि वे जंतर-मंतर गए और तिरंगा फहराया। पिछली बार ऐसा तब हुआ था जब हम पर अंग्रेजों का राज था।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

11 to 17 October 2026
4 October to 10 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन