प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के कसारी-मसारी इलाके का नाम बदलकर ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने की घोषणा की है। गुरुवार को प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि कसारी-मसारी नाम कसाइयों जैसा लगता था।
गरीबों के लिए बनने वाले 600 फ्लैटों का भूमिपूजन किया
इस दौरान मुख्यमंत्री ने माफिया अतीक अहमद और उसके गुर्गों के कब्जे से मुक्त कराई गई सरकारी जमीन पर गरीबों के लिए बनने वाले 600 फ्लैटों का भूमिपूजन भी किया। इस आवासीय परियोजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को घर उपलब्ध कराना है।प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) की इस आवासीय परियोजना में 14 मंजिला बिल्डिंग बनाई जाएगी। इसमें कुल 602 फ्लैट होंगे। हर फ्लैट में 2 बेडरूम, हॉल और किचन होगा।
कसारी मसारी नाम कसाइयों वाला लगता है
सीएम योगी ने कहा- कसारी मसारी अब नाम यह नहीं होगा। अब इसका नाम श्रीकृष्ण पुरी के नाम पर होगा। उसी नाम से विकसित होगा। कसारी मसारी नाम कसाइयों वाला लगता है
अब कोई प्रापर्टी पर कब्जा नहीं कर सकता- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा- आज गुंडा माफिया ताक झांक नहीं कर सकता। प्रापर्टी पर कब्जा नहीं कर सकता। बाप दादा की प्रापर्टी भी जब्त कर लेंगे। सुरक्षा का माहौल इसलिए देना है कि युवाओं को रोजगार मिल सकें। गरीब को आवास मिल सके। सुशासन का लाभ लेकर जीवन अच्छा जी सके। प्रयागराज में शहर उत्तरी में गंगा नदी से बड़े पुल का निर्माण आगे बढ़ाया।
ये भी पढ़ें: CJP के प्रदर्शनों पर रोक की मांग, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला; याचिका दाखिल
अब कोई माफियागिरी करने का साहस नहीं करेगा
सीएम योगी ने कहा- प्रयागराज में अब कोई माफिया अपराध करने का साहस करेगा तो मिट्टी में मिला दिया जाएगा। प्रयागराज में कोई माफियागिरी करने का साहस नहीं करेगा। अगर करेगा तो मिट्टी में मिलने की तैयारी कर लेगा।

