बेंगलुरु: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा।
फिलहाल पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर है। भारत ने पहला और तीसरा टी-20 मुकाबला अपने नाम किया, जबकि वेस्टइंडीज ने दूसरे और चौथे मैच में जीत दर्ज की। ऐसे में आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए निर्णायक होगा।
भारत 2019 से घर में टी-20 सीरीज नहीं हारा
भारत 2019 से घर में टी-20 सीरीज नहीं हारा है। दूसरी ओर वेस्टइंडीज 2002 के बाद भारत में किसी भी फॉर्मेट की बाइलेटरल सीरीज नहीं जीती है। मेहमान टीम के पास भारत के इस विजयी अभियान को रोकने का मौका होगा।साथ ही यह पहला मौका है, जब बेंगलुरु में दोनों टीमों की भिड़ंत होगी। हालांकि मैच के समय बारिश की संभावना है।
वैभव सूर्यवंशी के खेलने की संभावना कम
15 साल के वैभव सूर्यवंशी सीरीज के शुरुआती चारों मैचों में प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना सके। टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन हैं। इसकी वजह से वैभव की अंतिम-11 में जगह नहीं बन पा रही। टीम शायद ही निर्णायक मैच में ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदलना चाहे।
ये भी पढ़ें: एमपी में पर्यावरण विभाग में घमासान, सिया अध्यक्ष ने तीन अफसरों के निलंबन की मांग की
भारत का पलड़ा भारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 35 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें भारत ने 22 और वेस्टइंडीज ने 12 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।
भारत में दोनों टीमों के बीच 15 टी-20 खेले गए। इनमें भारत ने 11 और वेस्टइंडीज ने 4 मैच जीते हैं।

