Saturday, October 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल में बच्ची की हत्या पर बवाल, थाने का घेराव और चक्काजाम;...

भोपाल में बच्ची की हत्या पर बवाल, थाने का घेराव और चक्काजाम; आरोपी को सौंपने की मांग

भोपाल: राजधानी के बैरागढ़ में 13 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय नागरिकों ने बैरागढ़ थाने का घेराव किया और भोपाल-सीहोर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करते हुए कहा कि वे खुद उसे सजा देंगे। चक्काजाम से सड़क पर करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं और यात्री घंटों फंसे रहे।

थाने का घेराव, परिसर में घुसने की कोशिश

आक्रोशित भीड़ ने थाने के बाहर जमकर नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ने की आशंका पर पुलिस ने थाने के दोनों मुख्य द्वार बंद कर भारी बल तैनात किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने परिसर में घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। अधिकारी लगातार भीड़ को शांत कराने का प्रयास करते रहे।

बुलडोजर कार्रवाई और फांसी की मांग

प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के कथित अवैध मकान पर बुलडोजर चलाने, मामले की सुनवाई त्वरित न्यायालय में कराने और जल्द फांसी की सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को लिखित आश्वासन देने की मांग भी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: भारत-वेस्टइंडीज के निर्णायक टी20 मैच पर बारिश , बेंगलुरु में टॉस रुका, 7 साल का रिकॉर्ड दांव पर

खंडहर में मिला था बच्ची का शव

बैरागढ़ में कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे एक जर्जर इमारत से बच्ची का शव मिला था। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था, सामने के दो दांत टूटे थे और शरीर के निचले हिस्से पर कपड़े नहीं थे। प्रारंभिक संक्षिप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन हिंसा और गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के विरोध में प्रदर्शन के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

11 to 17 October 2026
4 October to 10 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन