दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी ने सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग की है। CJP की कानूनी टीम ने स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने जमानतदारों के दस्तावेज जमा किए हैं। दोनों की रिहाई पर रविवार दोपहर तक फैसला आने की उम्मीद है।दोनों तिहाड़ जेल में पांच दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।
दोनों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पकड़ा था
दरअसल, पुलिस ने दोनों को अन्य CJP कार्यकर्ताओं के साथ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान 13 अक्टूबर को पकड़ा था। इसके बाद स्पेशल कोर्ट ने दोनों को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेज दिया था।
पुलिस के मुताबिक, दोनों ने शांति बनाए रखने के बांड का उल्लंघन किया और जंतर-मंतर में प्रवेश किया। जंतर-मंतर को हाल में प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाया गया है।
जमानतदारों के दस्तावेज रिकॉर्ड पर रखे गए
CJP की लीगल टीम के मुताबिक, जमानतदार उपलब्ध नहीं होने के कारण सौरभ दास और आशुतोष रांका को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। अब जमानतदारों के दस्तावेज रिकॉर्ड पर रखे गए हैं।
दीपके को 24 घंटे के अंदर जमानत
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को शनिवार को जमानत मिली थी। उन्हें 50 हजार रुपए का बॉन्ड भी भरना पड़ा।
दीपके को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया था। उन्हें शुक्रवार को कनॉट प्लेस में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले हिरासत में लिया गया था।
ये भी पढ़ें: ग्वालियर सड़क हादसा: सीएम मोहन यादव का एक्शन, सीएसपी हटाए, 8 पुलिसकर्मी निलंबित
तिरंगा मार्च पर दिल्ली पुलिस की 3 FIR
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार के तिरंगा मार्च को लेकर शनिवार को कम से कम 3 FIR दर्ज कीं। इनमें CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा और AAP नेताओं समेत कई लोगों के नाम हैं।
FIR कनॉट प्लेस और मंडी हाउस थानों में दर्ज की गई हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर रोक के आदेश तोड़ने, सड़क के बीच मार्च करने और पुलिस का काम रोकने का आरोप लगाया है।

