Sunday, October 18, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसागर में 41 फीट ऊंचे रावण का दहन, नाभि में बाण लगते...

सागर में 41 फीट ऊंचे रावण का दहन, नाभि में बाण लगते ही धू-धूकर जला रावण

सागर: सागर के कजलीवन मैदान में दुर्गा सप्तमी पर रावण दहन का कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का यह 76वां वर्ष है। यह आयोजन बेहद ही खास रहा। जिसमें भगवान श्रीराम का किरदार निभाने के लिए 90 युवाओं के चाल-चलन और चरित्र का अध्ययन किया गया।

करीब 20 दिन चली चयन प्रक्रिया के बाद 7 वर्षीय विराज श्रीवास को राम की भूमिका के लिए चुना गया। लक्ष्मण की भूमिका के लिए 5 वर्षीय प्रेम श्रीवास और हनुमान के लिए 12 वर्षीय आर्यन जाटव का चयन किया गया था।

41 फीट ऊंचे रावण का दहन 

सदर में हिंदू महासेना संगठन की ओर से दुर्गा सप्तमी पर 41 फीट रावण दहन का कार्यक्रम कजलीवन मैदान में हुआ। सदर के 14 मुहाल मंदिर से राम दल निकला जो कजलीवन मैदान में पहुंचा। जहां भगवान की आरती के बाद 41 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया।

ये भी पढ़ें:भोपाल के जवाहर चौक में होगा 60 फीट ऊंचे रावण का दहन, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले भी जलेंगे

बड़ी संख्या में रावण दहन देखने पहुंचे लोग

राम स्वरूप में आए विराज ने जैसे ही रावण की नाभी पर बाण चलाया। पुतला जल उठा। कुछ ही देर में बुराई रूपी रावण पूरी तरह जलकर राख हो गया। सतरंगी आतिशबाजी की गई। बुंदेली लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने लोगों का मनमोह लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी रावण दहन देखने पहुंचे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

11 to 17 October 2026
4 October to 10 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन