Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsशिवपुरी में मैकेनिक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, थ्रेसर में मिले...

शिवपुरी में मैकेनिक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, थ्रेसर में मिले 4 लाख के जेवर मालिक को लौटाए

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के भौंती कस्बे से ईमानदारी की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने सबका दिल जीत लिया है। एक मैकेनिक को थ्रेसर रिपेयरिंग के दौरान 4 लाख से ज्यादा के जेवर मिले, जिसे उसने बिना किसी लालच के मालिक को लौटा दिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

थ्रेसर ठीक करने आए थे किसान

घटना ककराऊआ दुनी गांव के पूर्व सरपंच और किसान रामकृष्ण लोधी से जुड़ी है। वह अपना खराब थ्रेसर ठीक कराने के लिए भौंती कस्बे में रौनक इंजीनियरिंग वर्कशॉप चलाने वाले मैकेनिक गोपाल झा के पास आए थे।

सफाई के दौरान मिला जेवर से भरा डिब्बा

गोपाल जब थ्रेसर के पुर्जों की सफाई कर रहे थे, तो उन्हें अंदर एक स्टील का डिब्बा रखा मिला। उत्सुकतावश जब उन्होंने डिब्बा खोला तो अंदर सोने-चांदी के जेवरात देखकर उनकी आंखें फटी रह गईं। डिब्बे में मंगलसूत्र, झुमकी, बिछिया और करधनी जैसे कीमती जेवरात थे, जिनकी कीमत 4 लाख रुपये से ज्यादा आंकी गई है।

बिना लालच के लौटाए जेवर

मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाने वाले गोपाल के सामने एक पल के लिए लाखों की दौलत थी, लेकिन उनके मन में लालच का एक कतरा भी नहीं आया। उन्होंने तुरंत किसान रामकृष्ण लोधी को फोन कर वर्कशॉप बुलाया और सारा सामान जस का तस उनके हाथ में सौंप दिया।

छलक पड़े किसान के आंसू

अपने खोए हुए जेवरात पाकर किसान और उनके परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। रामकृष्ण ने बताया कि चोरी के डर से उन्होंने जेवरात थ्रेसर के अंदर छुपाए थे, लेकिन बाद में वह खुद ही जगह भूल गए थे। परिवार कई दिनों से चिंता में था और उम्मीद छोड़ चुका था।

यह भी पढ़ें: CM भगवंत मान के वायरल वीडियो मामले में ED की कार्रवाई, लुधियाना पुलिस कमिश्नर को भेजा समन

लोग कर रहे हैं तारीफ

किसान ने भावुक होते हुए कहा कि आज के दौर में गोपाल मिस्त्री जैसे लोग देवदूत से कम नहीं हैं। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दुनिया में दौलत से बढ़कर आज भी इंसानियत और ईमानदारी जिंदा है। सोशल मीडिया पर भी लोग गोपाल की ईमानदारी को सलाम कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन