Tuesday, October 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsटाइगर श्रॉफ की सुरक्षा बढ़ी, फायरिंग के बाद बॉडीगार्ड तैनात; रैपिडो ने...

टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा बढ़ी, फायरिंग के बाद बॉडीगार्ड तैनात; रैपिडो ने आरोपी के ग्राहक बनकर सेवा लेने की बात कही

मुंबई: एक्टर टाइगर श्रॉफ को फायरिंग की घटना के बाद पुलिस सुरक्षा दी गई है। मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन ब्रांच ने टाइगर की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड तैनात किए हैं। वहीं, स्थानीय पुलिस स्टेशन की ओर से एक पुलिस अधिकारी और अतिरिक्त जवानों को भी उनकी सुरक्षा में लगाया गया है।

 दो और लोग हिरासत में लिए गए

 जानकारी के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में हरियाणा के सोनीपत निवासी रेहान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके दो दोस्तों, समीर और बोनी को भी हिरासत में लिया है।

समीर, रेहान का पड़ोसी भी रह चुका है। हालांकि, सोनीपत पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। रेहान की मां शमशीदा का कहना है कि पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है।

इससे पहले तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था। बताया गया कि वे नेपाल भागने की तैयारी कर रहे थे।

इनमें 22 साल का ऋतिक बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है। उसके पिता का नाम रामू महतो है। वह मुंबई के अंधेरी वेस्ट में उर्दू स्कूल के पास रहता था और रैपिडो बाइक चलाता था।

दूसरा आरोपी 18 साल का रेहान है। वह हरियाणा के सोनीपत में सदर थाना क्षेत्र की ईदगाह कॉलोनी का रहने वाला है। उसके पिता का नाम रशीदुद्दीन अंसारी है।

तीसरा आरोपी 17 साल का नाबालिग है, जो हरियाणा के सोनीपत जिले का रहने वाला है। इससे पहले इस मामले में तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था।

 रैपिडो ने दी सफाई

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में रैपिडो ने अपने प्लेटफॉर्म से जुड़े ऋतिक को लेकर सफाई दी है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि टाइगर श्रॉफ और उनकी टीम के साथ हुई घटना से वह चिंतित है। कंपनी ने टाइगर के सुरक्षित होने पर राहत जताई और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

ये भी पढ़ें: RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- भारत में भी बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश

आरोपी 14 अक्टूबर से प्लेटफॉर्म पर एक्टिव नहीं था

रैपिडो ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स में जिस व्यक्ति के कंपनी के कैप्टन के तौर पर रजिस्टर्ड होने का जिक्र है, वह 14 अक्टूबर से प्लेटफॉर्म पर एक्टिव नहीं था। घटना वाले दिन उसने रैपिडो की सेवाओं का इस्तेमाल ग्राहक के तौर पर किया था।

कंपनी के मुताबिक, गिग इकोनॉमी में लोग एक साथ कई प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड हो सकते हैं। रैपिडो ने बताया कि वह जांच एजेंसियों के संपर्क में है और मांगी गई सभी जानकारी दे चुका है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन