Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदशहरे पर इंदौर में CM मोहन यादव करेंगे शस्त्र पूजन, 50 हाईटेक...

दशहरे पर इंदौर में CM मोहन यादव करेंगे शस्त्र पूजन, 50 हाईटेक बाइक से लैस होगी पुलिस

इंदौर: जिले में मंगलवार को विजयदशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डीआरपी लाइन में शस्त्र पूजन करेंगे। कार्यक्रम में इंदौर पुलिस को होंडा कंपनी की ओर से CSR फंड के तहत 50 हाईटेक बाइक सौंपी जाएंगी। 350 CC की इन बाइकों में पुलिस लाइट और अनाउंसमेंट सिस्टम जैसी सुविधाएं होंगी। इनसे शहर में पेट्रोलिंग और अपराधियों की धरपकड़ में मदद मिलेगी।

डीआरपी लाइन में विशेष तैयारियां की गईं

डीआरपी लाइन में हर साल दशहरे पर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम होता है। इस बार पूजन में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजेश सिंह और मयंक अवस्थी सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन को लेकर डीआरपी लाइन में विशेष तैयारियां की गईं। पूजा स्थल को सजाने के साथ परिसर में साज-सज्जा भी की गई।

 बाइक में पुलिस लाइट और अनाउंसमेंट सिस्टम

इन हाईटेक बाइकों में पुलिस लाइट और अनाउंसमेंट सिस्टम जैसी सुविधाएं दी गई हैं। जरूरत पड़ने पर पुलिसकर्मी अनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए लोगों तक संदेश पहुंचा सकेंगे। बाइकों में हेलमेट रखने की व्यवस्था भी की गई है। इन सुविधाओं का उद्देश्य पुलिस की गश्त को सुविधाजनक बनाना और घटनास्थल पर पहुंचने के बाद कार्रवाई में मदद करना है।

संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी

शहर की संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बड़े पुलिस वाहनों को पहुंचने में परेशानी हो सकती है। ऐसे स्थानों पर बाइक से पेट्रोलिंग करना आसान होगा। नई बाइक मिलने से पुलिसकर्मियों को सूचना मिलने पर तेजी से मौके पर पहुंचने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा बढ़ी, फायरिंग के बाद बॉडीगार्ड तैनात; रैपिडो ने आरोपी के ग्राहक बनकर सेवा लेने की बात कही

शहर के थानों में भी होगा शस्त्र पूजन

दशहरे पर शहर के थानों में भी शस्त्र पूजन के आयोजन होंगे। सभी अधिकारी अपने-अपने थानों में पूजन करेंगे। डीआरपी लाइन में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होने वाला शस्त्र पूजन विजयदशमी के आयोजन का हिस्सा है। इसी अवसर पर पुलिस को 50 आधुनिक बाइक भी सौंपी जाएंगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन