Tuesday, October 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकांग्रेस दशहरे पर रावण की जगह जलाएगी CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला

कांग्रेस दशहरे पर रावण की जगह जलाएगी CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला

भोपाल: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस अक्टूबर में अपना आंदोलन और तेज करने जा रही है। AICC ने दो महीने के ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का रोडमैप जारी किया है। इसके तहत आज दशहरे के मौके पर एमपी के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता रावण की जगह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएंगे।

कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग वोटर लिस्ट में हेराफेरी कर रहा है। इसी मुद्दे पर जन-जागरूकता के लिए कार्यकर्ता आज सार्वजनिक सभाओं में लोगों के बीच ‘वोट चोरी’ से जुड़े पर्चे बांटेंगे।

प्लान के मुताबिक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां महात्मा गांधी या डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा से SDM ऑफिस तक पदयात्रा, साइकिल और बाइक रैली निकालेंगी। मार्च के समापन पर कार्यकर्ता संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ, राष्ट्रगान और फिर CEC का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराएंगे। हालांकि AICC के सर्कुलर में दशहरे पर पुतला दहन का सीधा निर्देश नहीं है, इसे ब्लॉक स्तरीय मार्च के समापन से जोड़ा गया है।

25 अक्टूबर से गांव-गांव चौपाल

कांग्रेस 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक ‘वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल’ चलाएगी। पहले दिन प्रदेश और जिला मुख्यालयों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, फिर जिला और ब्लॉक स्तर पर BLA (बूथ लेवल एजेंट) के साथ बैठकें होंगी।

BLA वोटर लिस्ट का वेरिफिकेशन करेंगे और जिन वोटर्स के नाम कटे हैं या गड़बड़ी की आशंका है, उनका डाटा इकट्ठा कर ब्लॉक ऑफिस में जमा करेंगे। इसके बाद गांवों में चौपाल लगाकर बुजुर्गों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ चर्चा की जाएगी।

1 नवंबर को दिल्ली में INDIA गठबंधन की मेगा रैली

1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की मेगा रैली होगी, जिसमें सांसद, विधायक और सभी फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: एयरलाइंस के किराए पर सरकार का नया रुख, सामान्य हालात में नहीं होगा सीधा नियंत्रण; इमरजेंसी में तय होंगी कीमतें

25-26 नवंबर को ‘दिल्ली चलो’

अभियान के आखिरी चरण में संविधान दिवस पर ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान है। 6 रूट – सहारनपुर, जयपुर, अलीगढ़/मेरठ, देहरादून, चंडीगढ़ और ग्वालियर से यात्राएं दिल्ली पहुंचेंगी। एमपी के कार्यकर्ता 25 नवंबर को ग्वालियर में जुटेंगे और 26 नवंबर को दिल्ली रवाना होंगे। इसकी मॉनिटरिंग के लिए AICC कनेक्ट सेंटर और सेंट्रल कंट्रोल रूम बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन