Tuesday, October 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsहाईवे पर ट्रक वालों का हंगामा, RTO चेकपोस्ट में लगाई आग

हाईवे पर ट्रक वालों का हंगामा, RTO चेकपोस्ट में लगाई आग

नीमच: मध्य प्रदेश-राजस्थान सीमा पर नयागांव RTO बैरियर पर सोमवार शाम हालात बिगड़ गए। ट्रक ड्राइवर और उसकी पत्नी के साथ चेकिंग के दौरान मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगने के बाद ट्रक चालकों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ड्राइवरों ने हाईवे पर ट्रक खड़े कर चक्काजाम कर दिया और बैरियर स्थित RTO चेकिंग नाके में आग लगा दी। इससे नीमच-महू हाईवे पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।

4 किलोमीटर लंबा जाम

हंगामे और आगजनी से हाईवे पर 4 घंटे से ज्यादा समय तक जाम लगा रहा। नयागांव से जालिया चेकपोस्ट तक करीब 4 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। जाम में यात्री बसें, छोटे वाहन और दूर-दराज से आ रहे लोग फंसे रहे।

ट्रक चालकों का आरोप है कि बैरियर पर चेकिंग के दौरान RTO कर्मचारियों ने एक ट्रक ड्राइवर और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। इस खबर के फैलते ही राजस्थान, हरियाणा, पंजाब सहित अलग-अलग राज्यों से आ रहे ट्रक ड्राइवर एकजुट हो गए और वसूली व मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। आगजनी के बाद बैरियर पर तैनात कर्मचारी मौके से भाग गए।

यह भी पढ़ें: यूसुफ पठान को 20.53 करोड़ की जमीन देने की मंजूरी, 14 साल से चल रहा था विवाद

कई घंटे की समझाइश के बाद माने ड्राइवर

सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और पीड़ित का मेडिकल कराने व कार्रवाई का आश्वासन दिया।

नीमच ASP हेमलता अग्रवाल ने बताया, “नयागांव RTO बैरियर पर ट्रक चालक और उसकी पत्नी से मारपीट की बात सामने आई थी। इसी को लेकर ट्रक चालकों ने जाम लगाया था। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। समझाइश देकर जाम खुलवा दिया गया है।”

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन