Wednesday, October 21, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsरील कल्चर पर स्टेट इलेक्शन कमिश्नर मनोज श्रीवास्तव की दो टूक- ‘शुक्र...

रील कल्चर पर स्टेट इलेक्शन कमिश्नर मनोज श्रीवास्तव की दो टूक- ‘शुक्र करें कि भारत में हैं’

भोपाल: मध्य प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनोज श्रीवास्तव की एक सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों चर्चा में है। उन्होंने मंदिरों और गरबा पंडालों में वीडियो और रील बनाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर टिप्पणी की है।

मनोज श्रीवास्तव ने अपनी पोस्ट में धार्मिक स्थलों और आयोजनों में सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के चलन पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इस संदर्भ में सऊदी अरब के सख्त कानूनों का भी हवाला दिया।

मर्यादा बनाए रखने को लेकर बहस छिड़ी

उनकी इस टिप्पणी के बाद धार्मिक आयोजनों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल, रील बनाने और धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को लेकर बहस छिड़ गई है। यह मुद्दा एक बार फिर सवाल खड़ा कर रहा है कि धार्मिक आस्था और सोशल मीडिया के बढ़ते चलन के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए।

हम लोगों को शुक्र करना चाहिए कि हम भारत में हैं

उन्होंने लिखा है कि आज के समय में मंदिर और धार्मिक स्थल केवल रील बनाने के काम आने लगे हैं। गरबा पंडालों में लोग किसी भी तरह की हरकतें और रील्स बनाते हैं। उन्होंने सऊदी अरब के कड़े नियमों का जिक्र करते हुए लिखा कि वहां मस्जिद में एक बांग्लादेशी कपल को किस करने के आरोप में मृत्युदंड की सजा दी गई, और लाख कोशिशों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी उन्हें बचा नहीं सका। इस बात का हवाला देते हुए उन्होंने तंज कसा कि हम लोगों को शुक्र करना चाहिए कि हम भारत में हैं।

पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही

मनोज श्रीवास्तव की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक आयोजनों की गरिमा को लेकर छिड़ी बहस के बीच उनका यह बयान आम चर्चा का केंद्र बन गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन