जबलपुर: मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने अपने ही सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। जबलपुर नगर निगम कमिश्नर के ट्रांसफर पर वे भड़क उठे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस तबादले को राम का हरण बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार बताएं की अच्छे अधिकारी को टिकने क्यों नहीं दिया जाता है?
बीजेपी विधायक की इस पोस्ट के बाद नगर निगम कमिश्नर का तबादला और प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। अपनी ही पार्टी की सरकार के फैसले पर विधायक की सार्वजनिक आपत्ति ने इस मामले को और चर्चा में ला दिया है।
अपनी सरकार पर सवाल उठाए
पूर्व मंत्री व वर्तमान बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने अपनी सरकार पर सवाल उठाए। निगम कमिश्नर के ट्रांसफर पर भड़कते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की। जिसमें लिखा- दशहरे के दिन जबलपुर के राम का हरण हो गया। “जबलपुर से राम का ट्रांसफर हुआ भोपाल”।
ये भी पढ़ें: तीन दिन के भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, व्यापार और रूसी तेल के मुद्दे पर होगी अहम बातचीत
सरकार बताएं अच्छे अधिकारी को क्यों नहीं टिकने दिया जाता?
उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार बताएं अच्छे अधिकारी को क्यों नहीं टिकने दिया जाता। नगर निगम कमिश्नर यदि काबिल नहीं थे तो भोपाल नगर निगम कमिश्नर की जिम्मेदारी क्यों दी? फिलहाल बीजेपी विधायक अजय विश्नोई की यह पोस्ट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

