Tuesday, October 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 9898 पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 9898 पदों पर भर्ती

भोपाल: मध्य प्रदेश में पुलिस ड्राइवर भर्ती के बाद अब होमगार्ड में भी लंबे समय बाद भर्ती होने जा रही है। राज्य सरकार होमगार्ड के 5020 पदों पर भर्ती करेगी। इस बार ये भर्ती कर्मचारी चयन मंडल के जरिए होगी और जिला स्तर पर की जाएगी। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 4878 आशा कार्यकर्ता और सुपरवाइजर की भी भर्ती होगी।

नवंबर में आएगा शेड्यूल

उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ को देखते हुए ये भर्ती की जा रही है। प्रदेश में होमगार्ड की 97 कंपनियां हैं, जिनमें 15,800 पद स्वीकृत हैं, लेकिन अभी सिर्फ 9,110 जवान ही काम कर रहे हैं। करीब 6,690 पद खाली हैं, जिन्हें अब भरने की तैयारी है।

होमगार्ड मुख्यालय ने 5020 पदों का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। मंडल ने तैयारी शुरू कर दी है और नवंबर में शेड्यूल जारी हो सकता है। इस भर्ती में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा। अभी प्रदेश में सिर्फ 350 महिला होमगार्ड हैं।

उज्जैन के लिए 488 पद

5020 पदों में से 488 पद उज्जैन महाकाल मंदिर की सुरक्षा के लिए रखे गए हैं। बाकी 4532 पद सामान्य ड्यूटी के लिए होंगे। मुख्यमंत्री पहले ही इसका ऐलान कर चुके हैं और मंदिर सुरक्षा के लिए 4 विशेष कंपनियों के गठन को मंजूरी मिल चुकी है।

मंदिर सुरक्षा के लिए चुने गए 488 जवानों का ट्रांसफर कहीं और नहीं होगा। वे पूरी नौकरी के दौरान सिर्फ मंदिर में ही ड्यूटी देंगे, इसके बाद निजी सुरक्षा एजेंसियों को हटाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कैच छूटने पर गुस्सा करना शेफाली वर्मा को पड़ा भारी, ICC ने दी चेतावनी, खाते में जुड़ा डिमेरिट पॉइंट

4878 आशा कार्यकर्ता और सुपरवाइजर

ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए 4878 पदों पर भर्ती होगी। इसमें 4264 आशा कार्यकर्ता और 614 सुपरवाइजर के पद हैं।

इसमें 3064 आशा कार्यकर्ता ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के लिए चुनी जाएंगी। आदिवासी बहुल जिलों के लिए 1251 पद रिजर्व रखे गए हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन