विदिशा: जमीन विवाद को लेकर महिला अपने बेटे के साथ न्याय मांगने एसपी कार्यालय पहुंची। पूरे मामले को लेकर मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप उस समय मच गया, जब महिला पेट्रोल से भरी बोतल लेकर जा रही थी और मां-बेटे पिंड भरते हुए चल रहे थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से बोतल छीनी।
भाई पर अभद्रता के आरोप
पुलिस मां-बेटे को कोतवाली थाने ले गई। ग्यारसपुर की शारदा बाई (पति आशाराम मैना) का आरोप है कि जमीन के पैसों को लेकर उनके भाई मनोज मीणा (पिता खुमान सिंह) से विवाद है। भाई ने उन्हें गाली देकर भगा दिया था।
शारदा बाई का आरोप है कि भाई ने खेत में धान की सिंचाई के लिए लगाए 127 पाइप काट दिए। बोरवेल को ईंट-मिट्टी से पाट दिया। दो पानी की मोटर भी ले गए। विरोध करने पर बेटों के साथ मारपीट की गई।
ये भी पढ़ें: एमपी में रोज 3 हजार लोग सर्दी-जुकाम और बुखार से परेशान,मन मर्जी से खा रहे पेनकिलर
शिकायत के बाद भी न्याय नहीं मिलने का आरोप
महिला का कहना है कि उन्होंने ग्यारसपुर थाने में शिकायत की थी ,पर न्याय नहीं मिला। परिवार भाई के व्यवहार से परेशान है। वहीं पूरे मामले पर पुलिस का कहना है, जांच के बाद ही आरोपों की स्थिति साफ होगी।

