Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsएक्ट्रेस स्मिता जयकर ने बताया फिल्म हम दिल दे चुके सनम की...

एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने बताया फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग का किस्सा,ऐश्वर्या को छूने पर सलमान पर भड़के थे भंसाली

मुंबई: एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग के दौरान एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने सलमान खान को डांटा था।

स्मिता ने कहा कि गाने ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की शूटिंग में सलमान ने ऐश्वर्या राय बच्चन की बांह छू ली थी। यह सीन का हिस्सा नहीं था। यह बात एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में कही।

सलमान और ऐश्वर्या की नजदीकियां फिल्म की शूटिंग के दौरान बढ़ीं

स्मिता जयकर ने फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या की ऑनस्क्रीन मां का किरदार निभाया था। उन्होंने कहा कि सलमान और ऐश्वर्या की नजदीकियां फिल्म की शूटिंग के दौरान बढ़ीं।

स्मिता ने उस दौर को याद करते हुए कहा, उस समय उनका प्यार बढ़ रहा था। दोनों प्यार में थे और एंजेल जैसे दिखते थे। उस समय ऐश्वर्या बहुत खूबसूरत लगती थीं। यह फिल्म के लिए भी काम कर गया। वह जादू पर्दे पर नजर आया।

उन्होंने कहा कि उन्हें प्यार में पड़े लोगों को देखकर अच्छा लगता था। हालांकि, उनकी देरी से सेट पर इंतजार कर रहे क्रू की परेशानी बढ़ जाती थी।

स्मिता ने बताया, क्रू शिकायत करता था कि ये लोग बहुत देर से आते हैं। हमारी सुबह 7 बजे की शिफ्ट है और हम 10 बजे तक इंतजार कर रहे हैं। वे अब तक नहीं आए हैं, लेकिन मुझे हमेशा लगता था कि जब आप प्यार में होते हैं, तो क्या कह सकते हैं?

उन्होंने आगे कहा, वे दोनों सुबह 11 बजे साथ आते थे। उन्हें अपने आसपास की किसी चीज और इस बात का अहसास नहीं होता था कि पूरा सेट उनका इंतजार कर रहा है, लेकिन प्यार में ऐसा ही होता है।

ये भी पढ़ें: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ देखकर अल्लू अर्जुन हुए दीवाने, 500 करोड़ की कमाई पर कही दिलचस्प बात

हम दिल दे चुके सनम’ 1999 में रिलीज हुई थी

‘हम दिल दे चुके सनम’ 1999 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। इसमें सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन मुख्य भूमिकाओं में थे।

फिल्म की कहानी नंदिनी (ऐश्वर्या) के इर्द-गिर्द थी। नंदिनी को समीर (सलमान) से प्यार हो जाता है। इसके बाद वनराज (अजय) से उसकी शादी उनके रिश्ते की दिशा बदल देती है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन