Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsआजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव बोले- फर्जी मुकदमों में...

आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव बोले- फर्जी मुकदमों में इतनी ताकत नहीं है कि वो सच को कैद कर सके

लखनऊ: रामपुर जेल पहुंचकर अखिलेश यादव के आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि रामपुर की धरती से आदरणीय आज़म खान साहब के लिए हमारा यही ऐलान है कि जो आज़म थे, वो आज़म हैं, वो आज़म रहेंगे। फर्जी मुकदमों में इतनी ताकत नहीं है कि वो सच को कैद कर सके।

सच सामने आने पर किये की सजा भुगतनी ही होगी

आगे अखिलेश यादव ने कहा कि षड्यंत्र रचकर किसी को क़ैद में रखने वाला भी हमेशा अपने दिमाग की जेल में डरके मारे बंद रहता है, क्योंकि उसे हर पल यही डर सताता है कि कल को जब सच सामने आयेगा तो उसे अपने किये की सज़ा भुगतनी ही होगी। वो कल की सज़ा के बारे में सोच-सोचकर अंदर-ही-अंदर डरता रहता है।

पीडीए से पढ़ाई के अधिकार को छीनने का षड्यंत्र

आगे उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारी और फर्जी मुक़दमें भाजपाई शासन-प्रशासन के दो अहम हथियार हैं। जब भी भाजपा की नाइंसाफ़ी का इतिहास लिखा जाएगा रामपुर का नाम सबसे ऊपर आएगा। जौहर यूनिवर्सिटी को बंद करने की साज़िश दरअसल पीडीए से पढ़ाई के अधिकार को छीनने का षड्यंत्र है, जो हज़ारों स्कूल बंद कर सकते हैं वो यूनिवर्सिटी को क्या छोड़ेंगे।

ये भी पढ़ें: सीएम धामी ने फूंका नशामुक्त उत्तराखंड का बिगुल,‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’को हरी झंडी दिखाकर दिया बड़ा संदेश

‘भाजपा को जनता हमेशा के लिए बदल देगी’

अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि ये दक़ियानूसी नकारात्मक भाजपाई लोग आज़म ख़ान से इसलिए चिढते हैं, क्योंकि ये ख़ुद कभी आजम खान की तरह तरक्की पसंद और सकारात्मक नहीं हो सकते हैं। भाजपा का इल्म और तालिम से छत्तीस का आंकड़ा है। इल्म के मामले में भाजपा सिफ़र है। बदले की भावना रखने वाली भाजपा को जनता हमेशा के लिए बदल देगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन