Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsविदिशा के ग्राम पुरा गोसाईं में अवैध शराब बिक्री की शिकायत, आबकारी...

विदिशा के ग्राम पुरा गोसाईं में अवैध शराब बिक्री की शिकायत, आबकारी विभाग ने ली तलाशी

विदिशा: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में ग्रामीणों की समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण के लिए किए जा रहे मैदानी भ्रमण के दौरान ग्राम पुरा गोसाईं में स्थानीय ग्रामीण महिलाओं द्वारा गांव में अवैध शराब की बिक्री किए जाने की शिकायत कलेक्टर अंशुल गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के समक्ष दर्ज कराई गई थी।

ग्रामीण महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में आबकारी विभाग का दल स्टाफ के साथ थाना ग्यारसपुर की चौकी अटारीखेड़ा अंतर्गत ग्राम पुरा गोसाईं पहुंचा। तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा बरामद नहीं हुई। जांच के दौरान संबंधित व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं पाए गए।

तलाशी के दौरान अवैध मदिरा बरामद नहीं हुई

आबकारी विभाग की टीम द्वारा ग्रामीण महिलाओं एवं महिला समूह के सदस्यों की मौजूदगी में संतोष आदिवासी, महेश आदिवासी एवं जग्गनाथ मीणा के घरों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा बरामद नहीं हुई। जांच के दौरान संबंधित व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं पाए गए।

ये भी पढ़ें: सुकन्या समृद्धि योजना में 3 बेटियों के लिए भी खुल सकेगा खाता? जानें ₹2.15 करोड़ का फंड बनाने का तरीका

निगरानी और गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया गया

ग्रामीण महिलाओं द्वारा मौके पर अवैध रूप से मदिरा विक्रय किए जाने की शिकायत को देखते हुए आबकारी विभाग द्वारा निगरानी और गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। वृत्त आबकारी उप निरीक्षक संजय इवने को ग्राम पुरा गोसाईं में प्रतिदिन गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अवैध मदिरा के विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन