Sunday, October 25, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsस्वदेशी केवल आर्थिक विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र की संप्रभुता और सुरक्षा का...

स्वदेशी केवल आर्थिक विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र की संप्रभुता और सुरक्षा का रक्षा कवच है : डॉ. राजेश सेठी

भोपाल: स्वदेशी केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता का विषय नहीं है, बल्कि यह देश की संप्रभुता और सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। स्वदेशी विदेशी कंपनियों के प्रभाव से देश को बचाने वाला रक्षा कवच है। यह बात स्वदेशी मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. राजेश सेठी, सह संघचालक, मध्य भारत प्रांत ने कही। स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के समन्वय से शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय परिसर, भोपाल में आयोजित मेले का उद्घाटन उत्साह और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच हुआ।

डॉ. सेठी ने कहा कि भारत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ानी होगी। अंग्रेजों के शासन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भारत से कपास ले जाकर यहां महंगे कपड़े बेचे जाते थे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भी विदेशी कंपनियों और तकनीक पर निर्भरता आर्थिक स्वतंत्रता के सामने चुनौती बनी हुई है। महात्मा गांधी के स्वदेशी आंदोलन और नमक सत्याग्रह का उल्लेख करते हुए उन्होंने देश में निर्मित वस्तुओं को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने समाज से स्वदेशी की भावना को आत्मसात करने और अगले वर्ष इससे भी बड़े मेले के आयोजन का संकल्प लेने का आह्वान किया।

समारोह के विशिष्ट अतिथि एवं भोपाल के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के विधायक श्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच लंबे समय से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा दे रहा है। आज भारत चिप से लेकर जहाज तक बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के स्वदेशी अभियान और हैंडलूम दिवस जैसे प्रयासों से नागरिकों और युवाओं में स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और भारत को विश्वगुरु बनाने के लक्ष्य को गति मिलेगी।

मेला संयोजक श्री सतीश विश्वकर्मा ने कहा कि दुनिया में आर्थिक और सामरिक, दोनों तरह के संघर्ष होते हैं। भारत को सामरिक शक्ति के साथ आर्थिक रूप से भी मजबूत बनना होगा। उन्होंने बताया कि देशभर में लगभग 700 स्वदेशी मेले आयोजित करने की योजना है, जिनमें मध्य प्रदेश में 28 मेले आयोजित किए जाने हैं। इनका उद्देश्य भारतीय कंपनियों के उत्पादों को प्रोत्साहित करना और लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में श्री जितेंद्र गुप्ता, अखिल भारतीय सह समन्वयक, स्वावलम्बी भारत अभियान, श्री सुधीर दाते, मध्य क्षेत्र संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच, श्रीकांत भदौरिया, श्रीमती सीमा भारद्वाज, श्री दीपक वर्मा, श्री रमन तिवारी और श्री विनय कुमार सेनी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: शाहीन अफरीदी की घातक गेंदबाजी से इंग्लैंड में मची खलबली, जो रूट और ब्रूक फ्लॉप

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। गायक अमित शर्मा और सीमा पटेल ने भजनों की प्रस्तुति दी। इसमें फिल्म हनुमान अंश के प्रसिद्ध गीत ‘तेरे ही भरोसे हनुमान’ सहित अन्य भजन शामिल रहे। वी योग नृत्य अकादमी के बच्चों ने कथक प्रस्तुत किया, जबकि राजस्थानी लोकनृत्य घूमर ने कार्यक्रम में लोकसंस्कृति के रंग बिखेरे। संपर्क, महेंद्र सिंह चौहान 9826226755

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन