Sunday, October 25, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsशाहीन अफरीदी की घातक गेंदबाजी से इंग्लैंड में मची खलबली, जो रूट...

शाहीन अफरीदी की घातक गेंदबाजी से इंग्लैंड में मची खलबली, जो रूट और ब्रूक फ्लॉप

लाहौर: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई नेशन सीरीज के चौथे मुकाबले में तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल दिया। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान शाहीन अफरीदी ने शुरुआत से ही आक्रामक गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के शीर्ष क्रम को बिखेर दिया। हालांकि बेन डकेट ने शानदार शतक लगाकर अपनी टीम को संकट से बाहर निकालने की कोशिश की।

पहले ही ओवर में शाहीन अफरीदी ने दिया बड़ा झटका

इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। शाहीन अफरीदी ने पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर टॉम बैंटन को पवेलियन भेजकर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। बैंटन का कैच अराफात मिन्हास ने लपका।तीसरे नंबर पर आए अनुभवी जो रूट भी ज्यादा देर नहीं टिक सके।

शाहीन ने अपने अगले ओवर में रूट को सैम अयूब के हाथों कैच कराया। रूट 5 रन बनाकर आउट हुए।इंग्लैंड को तीसरा झटका कप्तान हैरी ब्रूक के रूप में लगा। ब्रूक 7 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर रन आउट हो गए। इस तरह इंग्लैंड ने महज 19 रन पर अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए।

बेन डकेट ने शतक लगाकर संभाली पारी

शुरुआती झटकों के बाद सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने जॉर्डन कॉक्स के साथ चौथे विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी की।हालांकि कॉक्स ज्यादा देर साथ नहीं दे सके। 10वें ओवर की पहली गेंद पर हारिस रऊफ ने उन्हें बाबर आजम के हाथों कैच कराया। कॉक्स 6 रन बनाकर आउट हुए।

उस वक्त इंग्लैंड का स्कोर 52 रन पर 4 विकेट था।इसके बाद डकेट और सैम करन ने पारी को संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 93 रनों की अहम साझेदारी की।डकेट ने दबाव में शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 111 गेंदों में 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 105 रन बनाए। सैम करन ने 42 रनों का योगदान दिया।

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ की रफ्तार तेज, कमाई में 7 फिल्मों को छोड़ा पीछे

पाकिस्तान के गेंदबाजों ने बनाए रखा दबाव

बेन डकेट और सैम करन की साझेदारी ने इंग्लैंड को मुकाबले में वापस लाने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाज लगातार विकेट निकालते रहे।शाहीन अफरीदी ने नई गेंद से घातक गेंदबाजी की, वहीं हारिस रऊफ ने अहम मौकों पर विकेट लेकर इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ा दीं।

पाकिस्तान की टाइट गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग के चलते इंग्लिश बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके।खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 188 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे। शुरुआती झटकों के बाद टीम बड़े स्कोर के लिए संघर्ष करती दिखी।इस मुकाबले में शाहीन की धारदार गेंदबाजी और डकेट की शतकीय पारी चर्चा में रही। अब नजरें इस पर हैं कि इंग्लैंड पाकिस्तान के सामने कितना लक्ष्य रख पाता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन