Sunday, October 25, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsरेंगाटोला में रेत का अवैध परिवहन, 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

रेंगाटोला में रेत का अवैध परिवहन, 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

बालाघाट: जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग का अभियान जारी है। इसी क्रम में रविवार को खनिज उड़नदस्ता दल ने जांच के दौरान रेंगाटोला में रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की।

कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई

कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश तथा उप संचालक खनि प्रशासन  फरहत जहां के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के बाद जब्त वाहनों को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए कलेक्टर कार्यालय स्थित खनिज शाखा, बालाघाट में सुरक्षार्थ रखा गया है।

यह भी पढ़ें: 10 लीटर कच्ची शराब बरामद, 81 हजार की सामग्री जब्त, 2 प्रकरण दर्ज

राजस्व हानि रोकने चल रहा अभियान

खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर नियंत्रण, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और शासन को होने वाली राजस्व हानि रोकने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में लिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध खान और खनिज अधिनियम, मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 एवं अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने चेतावनी दी है कि जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन