Tuesday, October 27, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल में पति-पत्नी ने एक साथ दी जान, शराब को लेकर पांच...

भोपाल में पति-पत्नी ने एक साथ दी जान, शराब को लेकर पांच दिन से चल रहा था विवाद

भोपाल: राजधानी के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में पति-पत्नी के शव एक ही कमरे में फंदे पर लटके मिले। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह उस समय सामने आई, जब दोनों बच्चों ने माता-पिता को इस हालत में देखा। घबराए बच्चे मदद के लिए पास में रहने वाले ननिहाल पहुंचे, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जांच में पति की शराब पीने की आदत को लेकर दंपति के बीच पिछले पांच दिनों से विवाद चलने की बात सामने आई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मजदूरी से चलता था परिवार, शराब को लेकर होती थी कहासुनी

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सुरेंद्र सिलावट (35), पिता गरीबदास सिलावट और उनकी पत्नी मोना सिलावट (34) के रूप में हुई है। दोनों मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 15 और 13 वर्ष बताई गई है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुरेंद्र अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा शराब पीने में खर्च कर देता था। परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए मोना को भी मजदूरी करनी पड़ती थी। आरोप है कि सुरेंद्र पत्नी की कमाई से भी शराब खरीदने लगा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। परिजनों के मुताबिक, कई बार कहासुनी मारपीट तक पहुंच जाती थी।

पांच दिन से चल रहा था घरेलू विवाद

परिजनों के अनुसार, शराब को लेकर पति-पत्नी के बीच पिछले पांच दिनों से लगातार तनाव बना हुआ था। मायके पक्ष के लोगों ने भी सुरेंद्र को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका।

पुलिस इसी पारिवारिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि, घटना के पीछे की परिस्थितियों और अन्य संभावित कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में एसआईआर से 99.32 लाख नाम घटे, अब 4.55 करोड़ वोटर

बच्चों ने ननिहाल पहुंचकर दी सूचना

मंगलवार सुबह बच्चों ने माता-पिता को कमरे में फंदे पर लटका देखा। इसके बाद वे घबराकर पास में स्थित ननिहाल पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। ईटखेड़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में शराब की लत और घरेलू विवाद की बात सामने आई है, लेकिन घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

25 to 31 October 2026
18 to 24 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन