Wednesday, October 28, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsलॉन्ग इयर्स अगो: सालों बाद फिर साथ दिखेंगे सैफ-विद्या, 'परिणीता' के बाद...

लॉन्ग इयर्स अगो: सालों बाद फिर साथ दिखेंगे सैफ-विद्या, ‘परिणीता’ के बाद फिर बनेगी जोड़ी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और विद्या बालन की अपकमिंग फिल्म ‘लॉन्ग इयर्स अगो’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फिल्म में अब बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड का भी तड़का लगने वाला है। फ्रांस की मशहूर अभिनेत्री मेलानी लॉरेंट अब इस फिल्म का हिस्सा बन गई हैं। उनके नाम जुड़ते ही यह फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का बड़ा विषय बन गई है।

रितेश बत्रा करेंगे फिल्म का निर्देशन

फिल्म का निर्देशन रितेश बत्रा कर रहे हैं, जो अपनी अलग तरह की कहानियों और किरदारों को पर्दे पर प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इससे पहले ‘द लंचबॉक्स’ जैसी चर्चित फिल्म का निर्देशन किया था।

नई फिल्म में सैफ अली खान और विद्या बालन मुख्य भूमिकाओं में होंगे। अब उनके साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी मेलानी लॉरेंट भी अभिनय करेंगी।

हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं मेलानी

मेलानी लॉरेंट फ्रांस की अभिनेत्री और फिल्म निर्माता हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिल्म ‘इंग्लोरियस बास्टर्ड्स’ से विशेष पहचान मिली थी। इस फिल्म का निर्देशन क्वेंटिन टैरेंटिनो ने किया था।

मेलानी ने कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में अभिनय किया है। ऐसे में भारतीय कलाकारों के साथ उनका काम करना इस फिल्म की खास बात मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें: अक्षय-रवीना की ब्लॉकबस्टर ‘मोहरा’ की वापसी, 1994 के बाद फिर सिनेमाघरों में मचेगा धमाल

कहानी को लेकर अभी नहीं हुआ खुलासा

फिलहाल फिल्म की पूरी कहानी और कलाकारों के किरदारों के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा शूटिंग कब शुरू होगी और फिल्म किस तारीख को रिलीज होगी, इसे लेकर भी विस्तृत घोषणा नहीं की गई है।

सैफ अली खान और विद्या बालन दोनों ही अलग-अलग तरह के किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। रितेश बत्रा के निर्देशन में इन कलाकारों को एक साथ देखना दर्शकों के लिए नया अनुभव हो सकता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

25 to 31 October 2026
18 to 24 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन