मुंबई: शेयर बाजार में आज गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स लगभग 500 अंक की गिरावट के साथ 73,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है, ये 22,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
बाजार में गिरावट के ये हैं कारण
एनर्जी और IT शेयरों में बिकवाली: एनर्जी, IT और FMCG सेक्टर के शेयरों में बड़ी बिकवाली देखी जा रही है, जिसका सीधा असर सेंसेक्स और निफ्टी पर पड़ा है।
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें: दुनिया भर में तनाव के कारण कच्चा तेल $115 प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। भारत में तेल महंगा होने से महंगाई और कंपनियों का खर्च बढ़ने का डर रहता है, जिससे निवेशक घबराए हुए हैं।
ये भी पढ़ें: हूती हमले से खाड़ी में फंसे MP के 300 लोग, भोपाल-इंदौर के यात्रियों की सबसे ज्यादा परेशानी
जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर्स की 21% ऊपर लिस्टिंग
जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर 1,358 पर लिस्ट हुआ है, जो इसके 1,119 के इश्यू प्राइस से 21% ज्यादा है। रिलायंस के बाद यह मार्केट कैप के हिसाब से देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। इसका मार्केट कैप 12.50 लाख करोड़ रुपए हो गया है। रिलायंस का मार्केट कैप 15.99 लाख करोड़ रुपए है। वहीं एयरटेल का मार्केट कैप 12.10 लाख करोड़ रुपए हैं।

