Wednesday, October 28, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsउज्जैन में मावा फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, 3 दुकानों के...

उज्जैन में मावा फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, 3 दुकानों के सैंपल भोपाल भेजे

उज्जैन: त्योहारों से पहले महिदपुर और उन्हेल में खाद्य विभाग की टीम ने मावा विक्रेताओं का निरीक्षण किया। टीम ने महिदपुर के दो प्रतिष्ठानों से मावे के तीन सैंपल लिए, जबकि उन्हेल की ओम जैन मावा भंडार पर मौके पर मिलावट की प्राथमिक जांच के लिए टेस्ट किया। अधिकारियों ने मावे में स्टार्च, शर्करा और वनस्पति तेल की मिलावट की जांच की। सैंपल भोपाल की राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

मावा विक्रेताओं का आकस्मिक निरीक्षण किया

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बुधवार को महिदपुर में मावा विक्रेताओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। टीम में खाद्य अधिकारी बसंत शर्मा और बीएस देवलिया शामिल थे। अधिकारियों ने श्री गिरिराज सेल्स एजेंसी, यशवंत मार्ग, महिदपुर से मावे के दो नमूने लिए। वहीं, आनंदम मावा भंडार, गोपाल गौशाला के पास, महिदपुर से मावे का एक नमूना लिया गया।

मौके पर किया मिलावट का टेस्ट

टीम ने मावे में स्टार्च, शर्करा और वनस्पति तेल जैसी चीजों की मिलावट की प्राथमिक जांच के लिए मौके पर Baudouin टेस्ट किया। उन्हेल स्थित ओम जैन मावा भंडार पर भी टीम ने मौके पर टेस्ट लगाया। अधिकारियों के मुताबिक, उन्हेल की एक फैक्ट्री में वनस्पति तेल की मिलावट की जांच के लिए ऑन-द-स्पॉट टेस्ट किया गया है। इसके नतीजे आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: सिंहस्थ में आश्रम तोड़ने पर भाजपा पार्षद ने उठाए सवाल, बोले- अवैध निर्माण रोकने में नाकाम अफसरों पर भी हो कार्रवाई

दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई

खाद्य अधिकारी बसंत शर्मा ने बताया कि त्योहारों के दौरान खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिदपुर तहसील के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया और नमूने एकत्र किए गए। सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी पाए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

25 to 31 October 2026
18 to 24 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन