मुंबई: शेयर बाजार में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। आज यानी 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 353 अंक गिरकर 73,246 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 51 अंक की गिरावट रही, ये 22,699 पर आ गया है। एनर्जी, IT और रियल्टी शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली रही।
जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर्स की 21% ऊपर लिस्टिंग
जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर 1,358 रुपए पर लिस्ट हुआ है, जो इसके 1,119 रुपए के इश्यू प्राइस से 21% ज्यादा है। रिलायंस के बाद यह मार्केट कैप के हिसाब से देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। इसका मार्केट कैप 12.50 लाख करोड़ रुपए हो गया है। रिलायंस का मार्केट कैप 15.99 लाख करोड़ रुपए है। वहीं एयरटेल का मार्केट कैप 12.10 लाख करोड़ रुपए हैं।
ये भी पढ़ें: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का कब्जा, 1,170 करोड़ रुपये बताई गई मार्केट वैल्यू
अडाणी पोर्ट्स का मुनाफा बढ़ा
अडाणी पोर्ट्स का जुलाई-सितंबर तिमाही में मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 18% बढ़कर 3,682 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि पिछले साल इसी समय यह 3,120 करोड़ रुपए था।
वहीं, कंपनी के रेवेन्यू में भी 24% का उछाल आया है और यह 9,167 करोड़ रुपए से बढ़कर 11,340 करोड़ पर पहुंच गया है। कंपनी का रेवेन्यू और मुनाफा बढ़ने की सबसे बड़ी वजह देश-विदेश के बंदरगाहों, लॉजिस्टिक्स और समुद्री कारोबार में आया उछाल है।

