Monday, November 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल में शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम, नियुक्ति पत्र की मांग पर सड़क...

भोपाल में शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम, नियुक्ति पत्र की मांग पर सड़क पर लेटे; हिरासत में लेने पर गाया राष्ट्रगान

भोपाल: राजधानी भोपाल में नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के मेरिट होल्डर अभ्यर्थियों ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और थालियां बजाकर नारेबाजी करने लगे। जिससे यातायात बाधित हो गया।

पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच खींचतान हुई

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने की कोशिश की, लेकिन अभ्यर्थी अपनी मांग पर अड़े रहे। कई प्रदर्शनकारी सड़क पर लेट गए, जबकि कुछ ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर रास्ते से हटने से मना कर दिया। इस दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच खींचतान भी हुई। पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू किया, तो अभ्यर्थी राष्ट्रगान गाने लगे।

मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा

अभ्यर्थियों का कहना है कि नियुक्ति पत्र और जॉइनिंग को लेकर ठोस निर्णय होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वे भर्ती नियम के क्लॉज 49 का हवाला देते हुए दस्तावेज सत्यापन के दौरान डीएलएड की डिग्री से जुड़ी शर्त का मुद्दा उठा रहे हैं। उनकी मांग है कि नियुक्ति पत्र जारी कर जॉइनिंग दी जाए।

ये भी पढ़ें: रिटायर्ड IAS रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार, भोपाल कोर्ट में पेश नहीं होने पर जारी हुआ था वारंट

 पहले भी किया था चक्काजाम

करीब 22 दिन पहले भी वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर एमपी नगर चौराहे पर चक्काजाम किया था। प्रदर्शन करीब चार घंटे चला था। उस समय एसडीएम लाखन सिंह चौधरी और पुलिस अधिकारियों से बातचीत के बाद आंदोलन खत्म हुआ था।

तब अभ्यर्थियों ने कहा था कि शिक्षा मंत्री या मुख्यमंत्री स्तर पर बातचीत नहीं हुई और समस्या का समाधान नहीं निकला तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे। अब नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर अभ्यर्थी फिर सड़क पर उतर आए हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन