Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदिवाली से पहले सोना ₹10,700 और चांदी ₹44 हजार सस्ती, गिरती कीमतों...

दिवाली से पहले सोना ₹10,700 और चांदी ₹44 हजार सस्ती, गिरती कीमतों के बावजूद खरीदारी से बच रहे ग्राहक

जयपुर: दीपावली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। पिछले एक महीने में दोनों के भाव में बड़ी टूट देखने को मिली है। 30 दिन में स्टैंडर्ड सोना 10 हजार 700 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 44 हजार रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है।

खरीदार सोने-चांदी में निवेश करने से बच रहे

कीमतों में इस बड़ी गिरावट के बावजूद त्योहारी सीजन में सर्राफा बाजार को अपेक्षित रफ्तार नहीं मिल रही है। आम खरीदार फिलहाल सोने-चांदी में निवेश करने से बच रहे हैं।

जयपुर सर्राफा बाजार की ओर से जारी ताजा भाव के अनुसार 24 कैरेट स्टैंडर्ड सोने की कीमत 1 लाख 42 हजार 200 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई है। वहीं 22 कैरेट जेवराती सोना 1 लाख 31 हजार 400 रुपए, 18 कैरेट सोना 1 लाख 10 हजार 800 रुपए और 14 कैरेट सोना 88 हजार 100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

इसी तरह चांदी की कीमत घटकर 1 लाख 84 हजार 800 रुपए प्रति किलो रह गई है।

कीमतों में स्थिरता आने का इंतजार

जयपुर सर्राफा एसोसिएशन के राकेश खंडेलवाल ने बताया कि पिछले एक महीने में सोने और चांदी दोनों के भाव में बड़ी गिरावट आई है। इसके चलते आम निवेशकों का रुझान भी कम हुआ है।

त्योहारी सीजन होने के बावजूद बाजार में अपेक्षित कारोबार नहीं हो रहा। खरीदार फिलहाल बाजार की चाल पर नजर रख रहे हैं और कीमतों में स्थिरता आने का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को मिलेंगे 12 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नियुक्ति की सिफारिश

निवेशकों को जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना चाहिए

खंडेलवाल का कहना है कि मौजूदा बाजार परिस्थितियों को देखते हुए कीमतों में उतार-चढ़ाव की आशंका बनी हुई है। रिकॉर्ड गिरावट के बाद भी सोने-चांदी के भाव में और कमी आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जो लोग सोने और चांदी में निवेश करना चाहते हैं, उन्हें लंबी अवधि के निवेश को ध्यान में रखकर फैसला लेना चाहिए। कम समय में मुनाफा कमाने की उम्मीद से निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। बाजार में लगातार बदलाव के बीच जल्दबाजी में की गई खरीदारी निवेशकों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन