Tuesday, November 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsआगरा DRM ऑफिस में रेलवे अफसर का कुर्सी पर मिला शव, परिजनों...

आगरा DRM ऑफिस में रेलवे अफसर का कुर्सी पर मिला शव, परिजनों का आरोप- सीनियर करते थे प्रताड़ित

आगरा: उत्तरप्रदेश के आगरा में  रेल मंडल के DRM ऑफिस में 30 साल के असिस्टेंट ऑपरेशंस मैनेजर ने सुसाइड कर लिया। उनका शव चैंबर में कुर्सी पर पड़ा मिला। रविवार देर रात तक अभिषेक सिंह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की वहीं जब उन्होंने ऑफिस में फोन किया तो साथी कर्मचारी उनके चैंबर के पास पहुंचे। चैंबर खुला था और अभिषेक सिंह कुर्सी पर मृतक अवस्था में मिले।

पत्नी ने अधिकारियों पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप

शव देखकर मां बेहोश हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। पत्नी आस्था ने आरोप लगाया कि अधिकारी उन्हें प्रताड़ित करते थे।

इधर, सोमवार सुबह रेलवे कर्मचारी भड़क गए हैं। DRM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। वे ‘कर्मचारियों का शोषण बंद करो’, अधिकारियों को जेल भेजो’ जैसे नारे लगा रहे हैं। अफसर कर्मचारियों को समझाने में जुटे हैं।

मौके से मिला सुसाइड नोट

पुलिस का कहना है कि 2 पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें अभिषेक ने किसी को भी मौत का जिम्मेदार नहीं बताया है। उन्होंने लिखा है कि वो एक अच्छे बेटे और पति नहीं बन पाए। वो समाज और नौकरी के बीच सामंजस्य नहीं बैठा पा रहे हैं। मैं इस नौकरी के लिए फिट नहीं हूं। उन्होंने माफी भी मांगी है।

ये भी पढे़ं: दिल्ली-NCR में 7-8 नवंबर को ही जलेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने तय की समय सीमा

घर के इकलौते बेटे थे अभिषेक

AOM अभिषेक सिंह परिवार के इकलौते बेटे थे। 3 महीने पहले ही उनका प्रयागराज से आगरा ट्रांसफर हुआ था। वह DRM ऑफिस कैंपस में बने सरकारी आवास में पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे।

परिवार में पत्नी आस्था, मां सुशीला और दो बच्चे हैं। उनका एक बेटा 4 महीने पहले ही पैदा हुआ था।उनके घर और ऑफिस के बीच करीब 200 मीटर की दूरी है। बताया जा रहा है कि अभिषेक काफी दिनों से तनाव में थे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन