Tuesday, November 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमंदिरों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 1.50 लाख का माल...

मंदिरों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 1.50 लाख का माल बरामद

रायसेन: सलामतपुर पुलिस को मंदिरों में चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 1.50 लाख रुपये कीमत का मशरूका बरामद किया है।

द्वारकाधीश और हनुमान मंदिर में हुई थी चोरी

पुलिस के अनुसार दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को थाना सलामतपुर क्षेत्र के द्वारकाधीश मंदिर में चोरी हुई थी। फरियादी राधेश्याम शर्मा निवासी आदर्श नगर की रिपोर्ट पर थाना सलामतपुर में धारा 305(डी) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। वहीं 29 अक्टूबर 2026 को हनुमान मंदिर में भी चोरी हुई, जिस पर फरियादी दीपेश शर्मा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा थाना सांची क्षेत्र के ग्राम धनियाखेड़ी में भी चोरी की घटना हुई थी।

साइबर सेल की मदद से भोपाल से पकड़ाया आरोपी

मंदिरों में लगातार हो रही चोरी को गंभीरता से लेते हुए थाना सलामतपुर की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थलों से मिले साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर संदेही विमल पंथी पिता सुरेश पंथी उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम भसूड़ा थाना बासौदा देहात जिला विदिशा हाल निवासी हनुमान मंदिर के पास पुष्पा नगर भोपाल को चिन्हित किया। पुलिस ने उसे भोपाल से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी की वारदातें कबूल कर लीं।

चांदी के आभूषण और बाइक बरामद

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया माल बरामद किया। इसमें चांदी के दो कड़े, दो मुकुट और एक हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP04WH7718 शामिल है। बरामद मशरूका की कुल कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी

विमल पंथी पिता सुरेश पंथी, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम भसूड़ा, थाना बासौदा देहात, जिला विदिशा, हाल निवासी हनुमान मंदिर के पास पुष्पा नगर, भोपाल।

यह भी पढ़ें: मां-बेटे के जनाजे एक साथ उठे तो हर आंख हुई नम, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. श्यामराज सिंह, सउनि. राजेश यादव, प्रआर. 465 संजय सिंह चौहान, प्रआर. 64 नितिन जामलिया, प्रआर. 109 हेतसिंह मीणा, प्रआर. 515 बृजेश मौर्य, आर. 353 राहुल रघुवंशी, आर. 352 रोहित गोस्वामी, आर. 812 कुलदीप दांगी, आर. 690 मयंक भारद्वाज एवं आर. 04 संदीप रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन