Tuesday, November 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’ पर गणेश गोदियाल का तंज, बोले- अंकिता...

भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’ पर गणेश गोदियाल का तंज, बोले- अंकिता को न्याय कब मिलेगा धामी जी?

देहरादून: उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सियासत एक बार फिर तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर निशाना साधते हुए भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि आखिर अंकिता को न्याय कब मिलेगा?

गणेश गोदियाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री धामी से कई सवाल किए। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP की भूमिका, उसे बचाए जाने और सबूत नष्ट किए जाने के आरोपों को लेकर सरकार से जवाब मांगा।

सरकार मामले में स्पष्ट जवाब क्यों नहीं दे रही?

गोदियाल ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के भाजपा के मंच पर नारे लगाने को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि जब अंकिता को न्याय दिलाने की मांग अब भी उठ रही है, तो सरकार इस मामले में स्पष्ट जवाब क्यों नहीं दे रही?

केंद्र और प्रदेश, दोनों जगह भाजपा की सरकार है

उन्होंने आगे कहा, केंद्र और प्रदेश, दोनों जगह भाजपा की सरकार है, फिर भी भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा निकाल रही है। मुख्यमंत्री जी, आपने राहुल गांधी जी के अजीत डोभाल जी पर दिए गए बयान पर सवाल उठाया है, तो उसका जवाब भी सुन लीजिए। राहुल गांधी जी ने जिन मुद्दों पर सवाल उठाए, समय ने एक-एक करके उनकी सच्चाई सामने रखी है। चाहे अजीत डोभाल जी, प्रधानमंत्री जी और अमित शाह जी की नीतियों का मामला हो या एपस्टीन फाइल का मुद्दा।

सबूत नष्ट किए जाने पर क्या जवाब है?

धामी जी, मैं आपका नाम लेकर पूछ रहा हूं अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP को बचाने के लिए सबूत नष्ट किए जाने के आरोपों पर आपका जवाब क्या है? अंकिता के रिजॉर्ट के कमरे को तोड़ने के आदेश क्यों दिए गए?

ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड, पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन का नेतृत्व करने पर कार्रवाई

विधानसभा अध्यक्ष का काम किसी दल का प्रचार करना नहीं

गोदियाल ने कहा, आप लोकतंत्र बचाने की बात करते हैं, जबकि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भाजपा के मंचों पर ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ के नारे लगा रही हैं। विधानसभा अध्यक्ष का काम किसी दल का प्रचार करना नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं की रक्षा करना है। मुख्यमंत्री जी, इधर-उधर की बातें छोड़िए और जनता के सवालों का जवाब दीजिए। अंकिता को न्याय कब मिलेगा? मुख्यमंत्री पद का लबादा ओढ़कर आप कब तक इन सवालों से बचेंगे?

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन