Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsइंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दीपावली की दी शुभकामनाएं, गोवर्धन पूजा...

इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दीपावली की दी शुभकामनाएं, गोवर्धन पूजा पर गोमाता की उन्नत नस्लों को मिलेगा पुरस्कार

इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर पहुंचे। यहां वे आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने धनतेरस और दीपावली पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस बार भी प्रदेश में गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी।

गोमाता की उन्नत नस्लों को मिलेगा पुरस्कार

मुख्यमंत्री ने बताया कि गोमाता की उन्नत नस्लों को प्रोत्साहित करने के लिए विधानसभा स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसके विजेताओं को गोवर्धन पूजा के अवसर पर पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार गो-संवर्धन और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।

किसान कल्याण वर्ष के तहत बड़ी पहल

मुख्यमंत्री ने बताया कि किसान कल्याण वर्ष के तहत प्रदेश में कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। इसी कड़ी में 18 तारीख को एशिया के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी हाइड्रो पावर प्लांट का शुभारंभ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: खरगोन में अवैध हथियारों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, यूपी से आया युवक 10 देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

6 हजार करोड़ से अधिक की लागत से तैयार परियोजना

मुख्यमंत्री के अनुसार करीब 6 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार इस परियोजना की एक टर्बाइन दिसंबर से शुरू होगी। इसके बाद मार्च तक चरणबद्ध तरीके से 2 हजार मेगावाट क्षमता का यह प्लांट पूरी तरह चालू करने का लक्ष्य है। इस परियोजना से प्रदेश को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी मजबूती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन