Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमुरैना में सीएम मोहन यादव का दौरा, संभागीय भाजपा कार्यालय का लोकार्पण,करुआ...

मुरैना में सीएम मोहन यादव का दौरा, संभागीय भाजपा कार्यालय का लोकार्पण,करुआ में बांटेंगे रजिस्ट्री

मुरैना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर मुरैना पहुंचे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिले में प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां की गई थीं।

मुरैना पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीआईपी बायपास रोड स्थित नवनिर्मित भाजपा चंबल संभागीय कार्यालय का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना में भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

करुआ गांव में स्वामित्व योजना के हितग्राहियों से करेंगे संवाद

भाजपा कार्यालय के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री जिले के ग्राम करुआ पहुंचेंगे। यहां वे स्वामित्व योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को उनकी संपत्तियों के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज और रजिस्ट्रियां वितरित करने के अभियान में शामिल होंगे। इस दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद भी प्रस्तावित है।

दरअसल, धनतेरस के अवसर पर प्रदेशभर में विशेष रजिस्ट्री अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ग्रामीण आबादी क्षेत्र में रहने वाले पात्र परिवारों को उनके मकान और संपत्ति का कानूनी मालिकाना हक दिलाने के लिए पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बालाघाट को मिला नया एसपी: मलय जैन संभालेंगे जिले की कमान, चार आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

15 नवंबर तक 20 लाख रजिस्ट्रियों का लक्ष्य

स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्रामीणों को उनकी संपत्ति के अधिकार संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे संपत्ति को लेकर होने वाले विवादों में कमी आने के साथ ही ग्रामीण परिवारों को बैंक से ऋण और अन्य वित्तीय सुविधाएं प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।

राज्य सरकार ने 15 नवंबर तक प्रदेश में 20 लाख रजिस्ट्रियां पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री का मुरैना दौरा पूरा होने के बाद वे भिंड जिले के लिए रवाना होंगे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन