Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदिनदहाड़े भैंस चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

दिनदहाड़े भैंस चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

बालाघाट: जिले के ग्रामीण (नवेगांव) थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई भैंस चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई दो भैंस भी बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को फरियादी संतोष कुमार पांडे निवासी गायखुरी, बालाघाट अपनी गाय-भैंस चराने के लिए ग्राम बंदरझिरिया कोसमी की ओर गए थे। सुबह करीब 11 बजे बंदरझिरिया के पास चारागाह में पशुओं के चरने के दौरान अज्ञात चोर उनकी दो भैंस चोरी कर ले गए थे। चोरी गई भैंसों की कीमत करीब एक लाख रुपये थी। फरियादी की शिकायत पर थाना ग्रामीण (नवेगांव) में अपराध क्रमांक 337/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी ग्रामीण (नवेगांव) के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने 5 नवंबर 2026 को मोहित नगपुरे (21), संजय सौलखे (26) और आतिश लिल्हारे (37), तीनों निवासी ग्राम नैतरा, थाना ग्रामीण (नवेगांव), को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में बंदरझिरिया चारागाह से दो भैंस चोरी करने की वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई दोनों भैंस बरामद कर जब्त कर लीं।

यह भी पढ़ें: 25 लाख के चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, मुंबई पुलिस को आदेश

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से दो का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस अब आरोपियों से अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए अभियान लगातार जारी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन