Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsखुरमुंडी के जंगल में मिला नर बाघ का शव, करंट से मौत...

खुरमुंडी के जंगल में मिला नर बाघ का शव, करंट से मौत की आशंका

संदेह के आधार पर दो व्यक्तियों से पूछताछ, डॉग स्क्वाड ने की घटनास्थल की जांच

बालाघाट: उत्तर सामान्य वनमंडल बालाघाट के पूर्व बैहर परिक्षेत्र अंतर्गत खुरमुंडी बीट के कक्ष क्रमांक 1582 में शनिवार 7 नवंबर को एक नर बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में बाघ की मौत विद्युत करंट लगने से होने की आशंका जताई जा रही है। मामले में संदेह के आधार पर दो व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

गश्त के दौरान गुरार नाला के पास मिला शव

उत्तर सामान्य वनमंडल के वनमंडलाधिकारी रेशम सिंह धुर्वे ने बताया कि खुरमुंडी बीट में बीट गार्ड द्वारा सुबह नियमित गश्त की जा रही थी। इसी दौरान गुरार नाला के पास बाघ का मृत शरीर दिखाई दिया। बीट गार्ड ने तत्काल इसकी सूचना परिक्षेत्र सहायक एवं परिक्षेत्र अधिकारी को दी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों तथा डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया।

डॉग स्क्वाड ने की जांच, सभी अंग सुरक्षित मिले

डॉग स्क्वाड ने घटनास्थल की जांच की। जांच के दौरान मृत बाघ के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए। प्रारंभिक तौर पर बाघ की मृत्यु विद्युत करंट लगने से होना प्रतीत हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग द्वारा संदेह के आधार पर दो व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: सोने की चेन से जमीन के अंदर पानी की खोज

पोस्टमार्टम के बाद किया गया अंतिम संस्कार

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पशु चिकित्सकों की टीम ने मृत नर बाघ का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद वन संरक्षक बालाघाट वनवृत्त, वनमंडलाधिकारी उत्तर सामान्य वनमंडल बालाघाट, उपवनमंडलाधिकारी बैहर, एनटीसीए के प्रतिनिधि एवं तहसीलदार की मौजूदगी में नियमानुसार अग्नि संस्कार कर बाघ के संपूर्ण शरीर को नष्ट किया गया।

वन विभाग ने इस मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 2796/25, दिनांक 7 नवंबर 2026 दर्ज कर लिया है। बाघ की मृत्यु के कारणों का पता लगाने तथा मामले में संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की जांच के लिए अग्रिम कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन