Monday, November 9, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsतबीयत बिगड़ने की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने किया संडे दर्शन,...

तबीयत बिगड़ने की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने किया संडे दर्शन, साथ दिखे बेटे अभिषेक

मुंबई: तबीयत बिगड़ने की खबरों के बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन रविवार को अपने फैंस से मिलने जलसा के बाहर पहुंचे। इस बार बिग बी बिना बुलेट प्रूफ शील्ड के नजर आए। पिछले हफ्ते धमकियों के बीच अमिताभ बच्चन बुलेट प्रूफ शील्ड की आड़ में फैंस से मिले थे। लेकिन इस रविवार शील्ड हटा दी गई। बिग बी ने माइक थामकर प्रशंसकों का अभिवादन किया। वहीं, बेटे अभिषेक बच्चन पीछे खड़े होकर सतर्क नजर आए।

 पिछले हफ्ते बुलेट प्रूफ कैबिन में दिए संडे दर्शन

अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित घर जलसा को बम से उड़ाने की धमकियां मिली थीं। इसके चलते पिछले रविवार अमिताभ बच्चन ने एक बुलेटप्रूफ कांच के कैबिन की आड़ में संडे दर्शन दिए थे। वे केबिन के अंदर से ही बाहर मौजूद फैंस की तरफ हाथ हिलाते और हाथ जोड़कर नमस्कार करते नजर आए। तब भी बेटे अभिषेक उनके साथ मौजूद थे।

 बिग बी ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं

अमिताभ बच्चन ने आधिकारिक ब्लॉग में लिखा, सबको दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएं और चतुर्दशी की भी बधाई व स्नेह, आदर, शुभ मंगल की प्रार्थनाएं। ईश्वर की कृपा हमेशा हमे घेरे रहे।

ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से फर्ग्यूसन-टिकनर बाहर, हेनरी भी तीसरे मैच में नहीं खेलेंगे

 तबीयत बिगड़ने पर रोकी गई केबीसी की शूटिंग

न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने कौन बनेगा करोड़पति से जुड़े सूत्र के हवाले से लिखा है कि अमिताभ बच्चन की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। जिसके चलते शो के नए एपिसोड की शूटिंग रोकी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, तबीयत में सुधार होने पर अमिताभ बच्चन जल्द ही नए एपिसोड शूट करेंगे। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग शेयर कर बताया कि वो रूटीन पर लौटने की कोशिश कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन