Monday, November 9, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsआतिशबाजी से दिल्ली-NCR की हवा जहरीली, AQI 418 पहुंचा; प्रयागराज में 500...

आतिशबाजी से दिल्ली-NCR की हवा जहरीली, AQI 418 पहुंचा; प्रयागराज में 500 पार

दिल्ली: दिवाली के बाद दिल्ली-NCR की हवा जहरीली हो गई है। सोमवार सुबह कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। पटाखों के धुएं के चलते कई जगह विजिबिलिटी भी कम हो गई।

राजधानी की हवा में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा

 केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के पटपड़गंज में AQI 418, ITO में 406, राजीव चौक में 381 और साउथ एक्सटेंशन में 360 दर्ज किया गया। दिवाली की रात हुई आतिशबाजी के बाद राजधानी की हवा में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है।

लखनऊ का AQI 500 के पार पहुंचा

उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर और वाराणसी समेत 10 शहरों में सोमवार को हवा का स्तर खतरनाक रहा। सुबह 7 बजे प्रयागराज, गोरखपुर और लखनऊ का AQI 500 के पार पहुंच गया।

यूपी में ठंड और कोहरे ने भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। 15 से ज्यादा शहरों में घना कोहरा छाया रहा। रात का तापमान 15°C से नीचे लुढ़क गया है।

ये भी पढ़ें: ट्रम्प के लिए अहम दो महीने, अमेरिकी संसद का सत्र शुरू; कई बड़े फैसलों पर रहेगी नजर

राजस्थान में अभी भी गर्मी का प्रकोप

राजस्थान के शहरों में रविवार को दिन में सामान्य से ज्यादा गर्मी रही। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38°C के पार चला गया। ये पिछले 10 साल में दूसरा मौका है जब यहां तापमान 38°C के ऊपर रिकॉर्ड हुआ है।

वहीं,बिहार में नवंबर का दूसरा सप्ताह शुरू होने के साथ मौसम में दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। सुबह घर से निकलने पर हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर की धूप अभी भी लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन