Monday, November 9, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदिवाली से पहले सरकार ने चुकाए 108.74 करोड़ रुपये के बिजली-पानी बिल,...

दिवाली से पहले सरकार ने चुकाए 108.74 करोड़ रुपये के बिजली-पानी बिल, तीनों कंपनियों को किया भुगतान

भोपाल: दिवाली से पहले मध्य प्रदेश सरकार ने शहरी क्षेत्रों में बिजली-पानी की व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ा भुगतान किया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने स्ट्रीट लाइट और पेयजल व्यवस्था के बिजली बिलों के लिए 108 करोड़ 74 लाख रुपए जारी किए हैं। यह राशि प्रदेश की तीनों बिजली वितरण कंपनियों को दी गई है।

इसमें मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को सबसे ज्यादा 40 करोड़ 96 लाख रुपए मिले हैं। वहीं, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को 39 करोड़ 84 लाख और पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को 27 करोड़ 92 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। सरकार का कहना है कि इस भुगतान से शहरी क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट और पेयजल व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी।

विभाग ने बिजली बिलों का भुगतान चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि से किया 

नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने यह राशि नगरीय निकायों के बकाया बिजली बिलों के भुगतान के लिए जारी की है। इसमें नगर निगम, नगरपालिका और नगर परिषद क्षेत्र शामिल हैं।

इन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट के जरिए शहरी इलाकों को रोशन रखने के साथ ही पेयजल सप्लाई की व्यवस्था भी की जाती है। बिजली बिल के बकाया में इन निकायों की स्ट्रीट लाइट और पेयजल सप्लाई से संबंधित राशि शामिल है। विभाग ने बिजली बिलों का भुगतान चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि से किया है। इस भुगतान के बाद नगरीय निकायों का अक्टूबर तक का बिजली बिल चुका दिया गया है।

ये भी पढे़ं: आतिशबाजी से दिल्ली-NCR की हवा जहरीली, AQI 418 पहुंचा; प्रयागराज में 500 पार

इन नगर निकायों पर सबसे ज्यादा बकाया

बिजली बिल के भुगतान के लिए जारी राशि में प्रदेश के बड़े शहरों के नगर निगमों पर भी बड़ी रकम बकाया थी। इसमें इंदौर नगर निगम सबसे आगे रहा। इंदौर पर 23 करोड़ 71 लाख 36 हजार रुपए, भोपाल पर 13 करोड़ 56 लाख 43 हजार रुपए और जबलपुर पर 10 करोड़ 7 लाख 72 हजार रुपए बकाया थे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन