Monday, November 9, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसागर में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर ने कार को मारी टक्कर, 4...

सागर में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर ने कार को मारी टक्कर, 4 की मौत; 6 घायल

सागर: जिले के देवरी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गोपालपुरा के पास उस समय हुआ, जब सागर के भैंसा निवासी एक परिवार के सदस्य कार से वरमान में नर्मदा स्नान के लिए जा रहे थे।

कंटेनर ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, परिवार के लोग आज सुबह कार से नर्मदा स्नान के लिए निकले थे। इसी दौरान गोपालपुरा के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक कंटेनर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

मौके पर तीन ने तोड़ा दम

हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उपचार के दौरान एक और घायल की मौत होने की सूचना है। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

ये भी पढ़ें: यूपी में गोलगप्पे खाने के बाद 150 से ज्यादा लोग बीमार, कई बच्चे अस्पताल में भर्ती

पुलिस जांच में जुटी

हादसे में कार चला रहे चालक की पहचान अनिकेत शर्मा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में लेने और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद से भैंसा गांव और पूरे देवरी क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है, और परिवारों की खुशियां एक झटके में उजड़ गई हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन