Monday, November 9, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsशशि थरूर बोले- दिल्ली का वायु प्रदूषण राष्ट्रीय शर्म का विषय, सरकार...

शशि थरूर बोले- दिल्ली का वायु प्रदूषण राष्ट्रीय शर्म का विषय, सरकार पर उठाए सवाल

दिल्ली: दिवाली पर दिल्ली-NCR में जमकर आतिशबाजी हुई, जिसका असर अब हवा की गुणवत्ता पर दिखाई दे रहा है। दिवाली के अगले दिन सोमवार सुबह दिल्ली का औसत AQI 366 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में है। वहीं, 15 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 400 के पार पहुंच गया। इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दिल्ली के वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय शर्मिंदगी बताते हुए सरकार पर सवाल उठाए हैं।

दिल्ली-NCR की हवा और जहरीली हो गई

दिवाली की रात पटाखों से निकले धुएं के कारण दिल्ली-NCR की हवा और जहरीली हो गई। कई इलाकों में सुबह के समय धुंध छाई रही और विजिबिलिटी भी प्रभावित हुई। दिल्ली के सोनिया विहार में सबसे ज्यादा 449 AQI दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी देश के सबसे प्रदूषित शहरों में तीसरे स्थान पर पहुंच गई।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सरकार पर निशाना साधा

दिल्ली की बिगड़ती हवा को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय शर्मिंदगी करार देते हुए इस समस्या पर गंभीर कदम उठाने की जरूरत बताई। दिवाली के बाद बढ़ा प्रदूषण एक बार फिर राजधानी में हवा की गुणवत्ता और प्रदूषण नियंत्रण के उपायों पर सवाल खड़े कर रहा है।

प्रदूषण का असर अब खेल प्रतियोगिताओं पर भी पड़ने लगा है

राजधानी दिल्ली में दमघोंटू हवा और लगातार बिगड़ते AQI को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार इस समस्या को हल करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं दिखा पा रही है। प्रदूषण का असर अब खेल प्रतियोगिताओं पर भी पड़ने लगा है और क्रिकेट टीमें इस मौसम में दिल्ली में खेलने से बचना चाहती हैं।

ये भी पढ़ें: सऊदी अरब में हूतियों का बड़ा हमला, एयरपोर्ट और अरामको के ठिकानों को निशाना बनाने का दावा

दिल्ली की वायु गुणवत्ता राष्ट्रीय शर्मिंदगी का विषय

शशि थरूर ने मीडिया से बातचीत में कहा-दिल्ली की वायु गुणवत्ता राष्ट्रीय शर्मिंदगी का विषय है। मैं लंबे समय से इस मुद्दे को उठाता रहा हूं। मैंने व्यक्तिगत रूप से अपने खर्च पर दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर 10 साल तक राउंडटेबल आयोजित किए, लेकिन आखिरकार इस उम्मीद को छोड़ दिया कि सरकार इस पर अमल करेगी। यह वास्तव में बेहद शर्मनाक स्थिति है।

थरूर ने कहा कि प्रदूषण की वजह से दिल्ली के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसका असर खेल आयोजनों पर भी दिखाई देने लगा है। उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्ली के लोगों के लिए दुख होता है, जिन्हें इस समय जहरीली हवा में सांस लेनी पड़ रही है। उनके मुताबिक, इस मौसम में क्रिकेट टीमें भी दिल्ली में खेलने के लिए तैयार नहीं हैं और दूसरी खेल प्रतियोगिताएं भी प्रभावित हो रही हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन