Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसिंगरौली में मकान ढहने से 3 की मौत, मलबे में दबे सभी...

सिंगरौली में मकान ढहने से 3 की मौत, मलबे में दबे सभी 7 लोगों का रेस्क्यू

सिंगरौली: सिंगरौली के ऊर्ति गांव में सोमवार रात दो मंजिला कच्चा मकान अचानक ढह गया। हादसे के समय परिवार के सात सदस्य घर में सो रहे थे। सभी मलबे में दब गए। घटना में एक साल की मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों और पुलिस ने जेसीबी की मदद से घंटों रेस्क्यू अभियान चलाया। मलबे में दबे सभी सात लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

खाना खाने के बाद सोने गए थे परिवार के सदस्य

हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के बरहपान स्थित ऊर्ति गांव में सोमवार रात करीब नौ बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, विश्वकर्मा परिवार के सात सदस्य खाना खाने के बाद अपने दो मंजिला कच्चे मकान में सोने चले गए थे। कुछ देर बाद अचानक मकान भरभराकर ढह गया। घर गिरने की आवाज और लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

घंटों की मशक्कत के बाद पूरा परिवार निकाला

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। शुरुआती प्रयास में चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश जारी रखी गई। घंटों चले रेस्क्यू अभियान के बाद तीन शव बरामद किए गए। मृतकों में अरुण विश्वकर्मा और उनकी एक साल की बेटी भी शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान की जानकारी सामने नहीं आई है।

घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। एसडीएम सुरेश यादव ने हादसे को दुखद बताते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: एमपी: सारंग का सोनिया गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- चुनाव आते ही याद आ रहे भगवान राम

मकान के पास चल रहा था निर्माण कार्य

हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि विश्वकर्मा परिवार कई वर्षों से इस मकान में रह रहा था। मकान के पास ही एक अन्य भवन का निर्माण कार्य भी चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि निर्माण कार्य के दौरान पुराने मकान की नींव कमजोर हुई होगी। हालांकि, मकान गिरने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन