Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपरमात्मा शिव से बुद्धियोग जोड़ने से जागृत होती है आत्मा की ज्योति...

परमात्मा शिव से बुद्धियोग जोड़ने से जागृत होती है आत्मा की ज्योति – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल: दीपावली केवल बाहरी दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि आत्मा की ज्योति जागृत करने और जीवन में श्रेष्ठ संस्कार धारण करने का आध्यात्मिक महापर्व है। परमात्मा शिव से बुद्धियोग जोड़ने पर आत्मा में ज्ञान, प्रेम, शांति और पवित्रता का प्रकाश जागृत होता है। इसी आध्यात्मिक संदेश के साथ 8 नवंबर को ब्रम्हाकुमारीज़ शांतिधाम, झिरिया, रीवा में दीपावली आध्यात्मिक उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ब्रह्मकुमारीज़ परिवार की ओर से उनका आत्मीय अभिनंदन एवं विशेष सम्मान किया गया।

ब्रह्मकुमारीज़ की आध्यात्मिक सेवाओं की सराहना की

उप मुख्यमंत्री ने ब्रह्मकुमारीज़ की आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने में संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में आध्यात्मिक ज्ञान, नैतिक मूल्यों और मानवीय संस्कारों के माध्यम से ब्रह्माकुमारीज़ ने उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने रामराज्य की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग, सेवा और कर्तव्य मार्ग पर चलकर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है।

रामराज्य की स्थापना के लिए प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में प्रेम, सद्भावना और श्रेष्ठ संस्कार आवश्यक हैं। उन्होंने अपनी दिनचर्या का उल्लेख करते हुए बताया कि वे स्वयं भी नियमित मेडिटेशन करते हैं और प्रातः 4 बजे ब्रह्ममुहूर्त में उठकर आध्यात्मिक अभ्यास करते हैं। उन्होंने कला एवं संस्कृति के माध्यम से पारिवारिक सद्भावना और सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करने वाले ऐसे आयोजनों की सराहना की।

महालक्ष्मी देवी मां का विधिवत पूजन किया गया

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण उप मुख्यमंत्री का मेडिटेशन कक्ष में सहभागी होना रहा। उन्होंने राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से अपनी बुद्धि का योग परमात्मा शिव से जोड़कर आत्मिक शांति एवं परमात्म अनुभूति का अभ्यास किया। इस अवसर पर महालक्ष्मी देवी मां का विधिवत पूजन किया गया तथा परमपिता परमात्मा शिव बाबा पर पुष्प अर्पित किए गए।

उप मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित साधकों ने स्थूल दीपक प्रज्वलित करने के साथ आत्मा का दीपक भी जलाने का संकल्प लिया। सभी ने अपने जीवन से बुराइयों का त्याग कर अच्छाइयों को धारण करने तथा प्रेम, शांति, पवित्रता और सद्भावना को व्यवहार में अपनाने का संकल्प व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें: इंदौर की अनादि तागड़े को मिली भारतीय अंडर-19 ए टीम की कमान, गेंदबाजी में दिखाया दम

अंतर्मन को ज्ञान और आध्यात्मिक शक्तियों से प्रकाशित करो

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं ब्रह्मकुमारीज़ रीवा क्षेत्र की क्षेत्रीय संचालिका बीके लता दीदी ने कहा कि दीपावली का वास्तविक महत्व केवल घरों को रोशन करने में नहीं, बल्कि अंतर्मन को ज्ञान और आध्यात्मिक शक्तियों से प्रकाशित करने में है। राजयोग मेडिटेशन के अभ्यास से आत्मा में शांति, पवित्रता और श्रेष्ठ संस्कार जागृत होते हैं। उन्होंने सभी से अपने जीवन में प्रेम, सहयोग, आपसी सम्मान और सद्भावना को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े विशिष्ट व्यक्तित्वों की भी सहभागिता रही। इनमें प्राचार्य आईटीआई दीपक तिवारी, पूर्व बैंक मैनेजर शिखा चिटके, पूर्व बैंक मैनेजर राजभान पटेल तथा मध्य प्रदेश की सबसे कम उम्र की आईटीआई ट्रेनर के रूप में पहचान रखने वाली 19 वर्षीय रितिका पटेल एवं दूसरी सबसे कम उम्र की आईटीआई ट्रेनर 19 वर्षीय कृतिका पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन