बालाघाट: कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन वनमंडल अंतर्गत खापा बफर परिक्षेत्र की सरेखा बीट में वन गश्ती के दौरान एक नर तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। तेंदुए का शव 9 नवंबर 2026 को कक्ष क्रमांक 1131 में पाया गया। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।
पशु चिकित्सक ने तेंदुए के शव का परीक्षण किया
तेंदुए के शव का परीक्षण पशु चिकित्सा अधिकारी बैहर डॉ. सुनील गोयल एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी परसवाड़ा डॉ. नेहा आहके द्वारा किया गया। शव परीक्षण के दौरान तेंदुए की मृत्यु स्वाभाविक एवं प्राकृतिक कारणों से होना प्रतीत हुई।
ये भी पढे़ं: दीपावली पर पटाखे फोड़ने से रोकने पर भड़कीं विधायक अनुभा मुंजारे, कलेक्टर-एसडीएम को दी खुली चुनौती
तेंदुए का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया
शव परीक्षण के बाद निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार तेंदुए का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान क्षेत्र संचालक, कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला, नायब तहसीलदार बैहर, प्रोजेक्ट ऑफिसर, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के प्रतिनिधि, सहायक संचालक मलाजखंड, ग्राम पंचायत धनवार के सरपंच, ईको विकास समिति नारना के अध्यक्ष सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी आवश्यक औपचारिकताएं निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूरी की गईं।

