Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, बाइक सवार हमलावरों की फायरिंग में...

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, बाइक सवार हमलावरों की फायरिंग में 3 CRPF जवान घायल

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। बुधवार दोपहर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने CRPF के अखरान कैंप के पास नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों पर अचानक फायरिंग कर दी। इस हमले में CRPF के तीन जवान घायल हो गए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

घटना दोपहर करीब 2 बजकर 15 मिनट की है

जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजकर 15 मिनट की है। कुलगाम के अखरान इलाके में CRPF के जवान नियमित नाका ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने जवानों पर गोलियां चला दीं।

फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मची

अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमले में तीन CRPF जवान घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को उपचार के लिए अनंतनाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

फायरिंग करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी। हमलावरों की पहचान और उनकी तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

सुरक्षाबल पूरे मामले की जांच कर रहे

फिलहाल हमले के पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसका पता नहीं चल पाया है। सुरक्षाबल पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। कुलगाम में हुई इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

कुलगाम में पहले भी CRPF पर हमला हुआ

कुलगाम दक्षिण कश्मीर का संवेदनशील इलाका है। यहां सबसे ज्यादा आतंकी गतिविधियां होती हैं। यह श्रीनगर से करीब 70-75 किलोमीटर दूर है। कुलगाम, अनंतनाग और शोपियां के साथ उस इलाके का हिस्सा है, जहां पहले भी आतंकी गतिविधियां होती रही हैं।

ये भी पढ़ें: 70 की उम्र में गजब स्टेमिना, घंटों साइकिल से चाय बेचते हैं घनश्याम

4 दिन पहले आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर से आतंकियों की मदद करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। ये लोग आतंकी मॉड्यूल के जरिए महिलाओं को निशाना बनाते थे और अलगाववादी विचारधारा और प्रचार को बढ़ावा दिया जा रहा था।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन