Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsऑस्कर की रेस में ‘रामायणः पार्ट-1’, मराठी फिल्म ‘गोंधल’ की एंट्री पर...

ऑस्कर की रेस में ‘रामायणः पार्ट-1’, मराठी फिल्म ‘गोंधल’ की एंट्री पर सस्पेंस

मुंबई: ऑस्कर अवॉर्ड्स 2027 की रेस में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट-1’ की एंट्री हो गई है। फिल्म को 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए सबमिट किया गया है। हालांकि, भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ पहले ही इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भेजी जा चुकी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या ‘रामायण’ की एंट्री से ‘गोंधळ’ पर कोई असर पड़ेगा?

दरअसल, ऑस्कर अवॉर्ड्स में फिल्मों को अलग-अलग कैटेगरी में भेजने के लिए अलग-अलग डेडलाइन तय की जाती हैं। जानकारी के मुताबिक, चार कैटेगरी की डेडलाइन पहले ही खत्म हो चुकी हैं, जबकि आखिरी जनरल कैटेगरी में फिल्म सबमिट करने की समय सीमा 12 नवंबर है।

 ‘रामायण: पार्ट-1’ को ऑस्कर के लिए सबमिट किया गया

इसी डेडलाइन से ठीक पहले ‘रामायण: पार्ट-1’ को ऑस्कर के लिए सबमिट किया गया है। वहीं, मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भेजी गई है।

यहां समझना जरूरी है कि किसी फिल्म को ऑस्कर के लिए सबमिट करना और भारत की आधिकारिक एंट्री होना, दोनों अलग-अलग बातें हैं। ‘रामायण’ की सबमिशन से ‘गोंधळ’ की आधिकारिक एंट्री अपने आप प्रभावित नहीं होती।

ये भी पढ़ें:करीना कपूर के पेंडेंट पर विवाद, भोपाल रियासत की बेगम की निशानी पहनने पर कांग्रेस नेता ने भेजा लीगल नोटिस

अब रामायणः पार्ट-1 के ऑस्कर भेजे जाने से कई सवाल उठते हैं-

क्या मराठी फिल्म गोंधल पर असर पड़ेगा?

डेडलाइन से फिल्म सबमिशन पर असर पड़ सकता है?

आखिरी समय पर भेजे जाने पर क्या रामायणः पार्ट-1 सभी नियम व शर्तों पर खरी उतरती है?

ऑस्कर के लिए रामायण किन कैटेगरी में जाएगी?

सबमिशन के बाद फिल्म को किन चरणों से गुजरना होगा?

फिल्म को नॉमिनेशन मिला या नहीं इसका फैसला कब आएगा?

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन