Friday, November 13, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news12 फिल्मों से निकाली गईं विद्या बालन, 6 महीने तक आईना देखने...

12 फिल्मों से निकाली गईं विद्या बालन, 6 महीने तक आईना देखने की नहीं हुई हिम्मत

मुंबई: आज विद्या बालन बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने महिला प्रधान फिल्मों को नई पहचान दिलाई। ‘कहानी’, ‘द डर्टी पिक्चर’ और ‘तुम्हारी सुलू’ में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाली विद्या के लिए यह मुकाम आसान नहीं था। करियर की शुरुआत में उनके साथ काफी बुरा व्यवहार किया जाता था यहां तक कि उन्हें मनहूस कहा गया।

विद्या बालन को करीब 12 फिल्मों से निकाल दिया गया

मोहनलाल के साथ उनकी पहली मलयालम फिल्म बंद होने का दोष उन पर मढ़ दिया गया। उन्हें करीब 12 फिल्मों से निकाल दिया गया। एक निर्माता ने उनके लुक पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या वह हीरोइन जैसी दिखती हैं। इस अपमान से विद्या इतनी टूट गईं कि करीब छह महीने तक आईने में खुद को देखने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। ‘परिणीता’ से शानदार कमबैक किया और आगे चलकर नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया।

विद्या को बचपन से अभिनय का शौक था

विद्या बालन का जन्म 1 जनवरी 1979 को मुंबई में हुआ। उनका परिवार मूल रूप से केरल के पलक्कड़ का है। उनके पिता पीआर बालन कॉर्पोरेट प्रोफेशनल रहे हैं, जबकि मां सरस्वती बालन गृहिणी हैं। उनकी बड़ी बहन प्रिया बालन हैं।

विद्या का बचपन मुंबई के चेंबूर में बीता। उन्होंने सेंट एंथनी गर्ल्स हाई स्कूल से पढ़ाई की। आगे सेंट जेवियर्स कॉलेज से सोशियोलॉजी में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद मुंबई यूनिवर्सिटी से इसी विषय में मास्टर्स की डिग्री हासिल की।

विद्या को बचपन से अभिनय का शौक था। वह माधुरी दीक्षित और शबाना आजमी की अदाकारी से प्रभावित थीं। आठ साल की उम्र में माधुरी की फिल्म ‘तेजाब’ देखने के बाद अभिनेत्री बनने की उनकी इच्छा और मजबूत हुई थी।

16 साल की उम्र में मिला टीवी पर पहला मौका

विद्या ने 16 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। साल 1995 में उन्हें एकता कपूर के लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘हम पांच’ में राधिका माथुर का किरदार मिला। चश्मा लगाने वाली शांत स्वभाव की लड़की के रूप में यह किरदार दर्शकों को पसंद आया।

मोहनलाल के साथ पहली फिल्म

टीवी और विज्ञापनों में काम के बाद विद्या फिल्मों में किस्मत आजमाना चाहती थीं। इसी दौरान उन्हें मलयालम फिल्म ‘चक्रम’ में काम मिला। फिल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल नजर आने वाले थे।

विद्या के लिए यह बड़े सपने के सच होने जैसा था। फिल्म की शूटिंग शुरू हुई, लेकिन प्रोडक्शन संबंधी समस्याओं के कारण बीच में ही बंद हो गई।

ये भी पढे़ं: अमूल दूध ₹4 तक महंगा:गोल्ड ₹74, फ्रेश ₹59 प्रति लीटर; मदर डेयरी ने भी दाम बढ़ाए

‘परिणीता’ के बाद विद्या ने पीछे मुड़कर नहीं देखा

‘परिणीता’ के बाद विद्या ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2006 में वह राजकुमार हिरानी की ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ में नजर आईं। उन्होंने रेडियो जॉकी जाह्नवी का किरदार निभाया। संजय दत्त के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को पसंद आई और फिल्म बड़ी हिट रही।

साल 2007 उनके करियर के लिए अहम रहा। उन्होंने मणिरत्नम की ‘गुरु’, ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘हे बेबी’ और ‘भूल भुलैया’ में काम किया। खासकर ‘भूल भुलैया’ में अवनी के किरदार और अभिनय की चर्चा हुई।

2009 में आई ‘पा’ में उन्होंने अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ काम किया। उन्होंने ऐसे बच्चे की मां का किरदार निभाया, जिसे प्रोजेरिया नाम की दुर्लभ बीमारी होती है। इस भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन